{"_id":"60db01ae8ebc3ec1f95cca03","slug":"laying-the-foundation-for-ambedkar-smarak-is-bjp-s-gimmick","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मायावती का हमला, बाबा साहेब के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास भाजपा की नाटक बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मायावती का हमला, बाबा साहेब के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास भाजपा की नाटक बाजी
Tue, 29 Jun 2021 04:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Jun 2021 04:50 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा चुनावी स्वार्थ के लिए बाबासाहेब के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास कर रही है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के नजदीक यूपी सरकार द्वारा बाबासाहेब के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास कराना नाटक बाजी है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कहा कि बसपा बाबासाहेब के नाम पर कोई केंद्र बनाने के खिलाफ नहीं है परंतु अब चुनावी स्वार्थ के लिए यह सब करना छलावा है।
यूपी सरकार अगर पहले यह काम कर लेती तो राष्ट्रपति आज इस केंद्र का शिलान्यास नहीं बल्कि उद्घाटन कर रहे होते। उन्होंने कहा कि छलावे, नाटकबाजी के मामले में चाहे बीजेपी की सरकार हो सपा की या कांग्रेस की कोई किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन
दलितों व पिछड़ों आदि का हक मारने, उन पर अन्याय व अत्याचार करने के मामले में सभी एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। इसी का परिणाम है कि सरकारी कार्यालयों में लाखों आरक्षित पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा, बसपा द्वारा महापुरुषों, संतों के नाम पर बनाए गए पार्को व स्थलों की उपेक्षा भी सपा सरकार के बादे से ही अब तक की जा रही है।
विज्ञापन