फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Laying the foundation for Ambedkar smarak is bjp's gimmick.

यूपी: मायावती का हमला, बाबा साहेब के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास भाजपा की नाटक बाजी

Tue, 29 Jun 2021 04:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Jun 2021 04:50 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा चुनावी स्वार्थ के लिए बाबासाहेब के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास कर रही है।

विज्ञापन
Laying the foundation for Ambedkar smarak is bjp's gimmick.
बसपा सुप्रीमो मायावती

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के नजदीक यूपी सरकार द्वारा बाबासाहेब के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास कराना नाटक बाजी है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कहा कि बसपा बाबासाहेब के नाम पर कोई केंद्र बनाने के खिलाफ नहीं है परंतु अब चुनावी स्वार्थ के लिए यह सब करना छलावा है।

यूपी सरकार अगर पहले यह काम कर लेती तो राष्ट्रपति आज इस केंद्र का शिलान्यास नहीं बल्कि उद्घाटन कर रहे होते। उन्होंने कहा कि छलावे, नाटकबाजी के मामले में चाहे बीजेपी की सरकार हो सपा की या कांग्रेस की कोई किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन


दलितों व पिछड़ों आदि का हक मारने, उन पर अन्याय व अत्याचार करने के मामले में सभी एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। इसी का परिणाम है कि सरकारी कार्यालयों में लाखों आरक्षित पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा, बसपा द्वारा महापुरुषों, संतों के नाम पर बनाए गए पार्को व स्थलों की उपेक्षा भी  सपा सरकार के बादे से ही अब तक की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed