{"_id":"5d4499c78ebc3e6d0806a741","slug":"layeek-and-nepali-on-police-remand-in-double-murder-case-lucknow-news-lko474325830","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड के आरोपी पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड के आरोपी पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दो की हत्या करने तथा ज्वैलर को घायल कर लाखों रुपयों की लूट करने के आरोपी रिंकू नेपाली उर्फ अजय गुप्ता और लईक अहमद को एक दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने का आदेश सीजेएम प्रेम प्रकाश ने दिया है। कृष्णानगर पुलिस आरोपियों को तीन अगस्त की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
इसके पहले मामले के विवेचक व थानाध्यक्ष कृष्णानगर की ओर से वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अवधेश सिंह ने आरोपियों को कस्टडी रिमांड की मांग वाली अर्जी देकर बताया कि आरोपियों ने अपना बयान दर्ज कराकर बताया है कि घटना में लूटे गए जेवरात में से एक सोने का हार व एक टीका उन्होंने मोहनलालगंज के निकट एक खाली प्लॉट पर बने कमरे में छिपा कर रखा है जिसे बरामद कर सकते हैं।
बताते चलें कि वादी रविन्द्र गुप्ता ने कृष्णानगर थाने पर 2 मार्च 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके चाचा राजीव गुप्ता रामनगर स्थित अपनी ज्वैलरी की दुकान बंद करा रहे थे तभी आरोपियों ने हमला कर दिया था। नौकर गुड्डू पटवा और निजी बैंक के गार्ड की मौत हो गई थी जबकि राजीव गुप्ता व एक अन्य महिला घायल हो गई थी। आरोपी सोने के जेवरात लूटकर भाग गए थे।