{"_id":"6711082d8dea9da303082134","slug":"law-university-three-teachers-received-research-grant-lucknow-news-c-13-1-lko1020-917221-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधि विवि : तीन शिक्षकों को मिला शोध अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधि विवि : तीन शिक्षकों को मिला शोध अनुदान
Thu, 17 Oct 2024 06:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विवि के तीन शिक्षकों को विभाग स्तर पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत अनुदान प्राप्त हुआ है। अलग-अलग विषयों पर अनुसंधान करने के लिए यह धनराशि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दी गई है।
विधि विवि के प्रवक्ता डॉ. शशांक शेखर ने बताया कि अनुदान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में डॉ. अलका सिंह, डॉ. अपर्णा सिंह और डॉ. मनोज कुमार शामिल हैं। अलका सिंह को मानवाधिकार और अंग्रेजी साहित्यिक अध्ययन (एनोटेटेड ग्रंथ सूची बनाना) विषय पर शोध के चार लाख रुपये का अनुदान मिला है।
डॉ. अपर्णा सिंह को राष्ट्रीय शिक्षा नीति पाठ्यक्रम के अनुसार मानवाधिकार विषयक परिवर्तन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के कार्य को शुरू करने के लिए 4,85,000 हजार रुपये और डॉ. मनोज कुमार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ई-गवर्नेंस का कार्य : मुद्दे और चिंताएं विषय पर परियोजना के लिए 3,30,000 का शोध अनुदान दिया गया है। इन सभी को कुलपति प्रो. अमरपाल सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं।