फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   law university asked for utility fees

लोहिया विधि विवि ने छात्रों से मांगी दो महीने की यूटिलिटी फीस, मेस फीस मिलाकर छात्रों को देना होगा 12 हजार रुपये

Sat, 06 Mar 2021 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
law university asked for utility fees
law university asked for utility fees
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय खुलते ही छात्रों को फीस में दी जाने वाली छूट में कटौती कर दी गई है। विवि प्रशासन ने अचानक फरमान जारी कर छात्रों से 5,760 रुपये जमा कराने का निर्देश दिया है। इससे पहले छात्रों को मेस फीस भी जमा करने का आदेश दिया था। जबकि गत शनिवार को कार्यपरिषद की बैठक में छूट को अप्रैल माह तक जारी रखने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

विवि के हॉस्टल में एक मार्च से छात्रों का आना शुरू हो गया है। प्रथम चरण में बीएएलएलबी ऑनर्स पांचवें वर्ष के छात्रों को बुलाया गया है, जिन्हें तीन बार में 15 मार्च तक हॉस्टल में प्रवेश करना है। इधर छात्रों का आना शुरू हुआ, उधर विवि प्रशासन ने छात्रों की अब तक फीस में दी जा रही छूट में कटौती कर दी। रजिस्ट्रार अनिल कुमार मिश्रा ने छात्रों को यूटिलिटी चार्ज के रूप में मार्च और अप्रैल माह के लिए 5,760 रुपये जमा करने का निर्देश दिया है। जबकि फीस की दूसरी किस्त में विवि प्रशासन ने 11,520 रुपये की छूट दी थी। अब विवि ने इसी छूट की राशि में कटौती कर दी है। रजिस्ट्रार द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह पहले ही तय हो गया था कि जब भी विश्वविद्यालय खुलेगा उसके सापेक्ष फीस में दी जा रही छूट में बचे हुए दिनों के आधार पर कटौती कर दी जाएगी। छात्रों की इस बात पर आपत्ति है कि विवि प्रशासन ज्यादा फीस मांग रहा है।
विज्ञापन

क्या है मामला
गत वर्ष कोरोना के चलते छात्रों ने एकमुश्त फीस जमा करने का विरोध किया था। साथ ही विवि के बंद होने के चलते छात्रों ने फीस में छूट देने की भी मांग की थी। विवि प्रशासन ने छात्रों की दोनों मांगें मांग ली थी। फीस की दो किस्तें कर दीं और यूटिलिटी चार्ज में छूट भी दी। विवि ने छात्रों से जनवरी में फीस की दूसरी किस्त कुल 42,480 (छूट देने के बाद) रुपये जमा कराई। विवि का दावा था कि यूटिलिटी चार्ज के तौर पर 11,520 रुपये की छूट दी गई। अब जब विवि खुल गया है तो छात्रों को दी गई छूट 11,520 में से 5,760 रुपये जमा कराने के निर्देश दिए हैं। जबकि गत 27 फरवरी को हुई कार्यपरिषद की बैठक में छूट को अप्रैल माह तक जारी रखने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महीने छात्रों पर 12 हजार रुपये का बोझ
विवि में प्रवेश करते ही छात्रों पर 12 हजार रुपये जमा करने का बोझ बढ़ गया है। पहले विवि ने छात्रों से दो महीने की मेस फीस के रूप में 6,240 रुपये जमा करने के निर्देश दिए। अब यूटिलिटी चार्ज के रूप में 5,760 रुपये जमा करने का निर्देश दे दिया। छात्रों को हर हाल में फीस जमा करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में ज्वाइंट रजिस्ट्रार डॉ. संजय दिवाकर का कहना है कि निर्णय यह था कि जो जिस महीने से आना शुरू कर देगा उस तिथि से अनुपात में यूटिलिटी चार्ज देना होगा। अप्रैल तक उनको छूट दी जाएगी जो अप्रैल तक नहीं आएंगे। यही कार्यपरिषद का निर्णय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed