{"_id":"6292816d761bf525427cb174","slug":"law-examination-will-held-on-12-centres-lucknow-news-lko632705899","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविविः एक दर्जन केंद्रों पर होंगी लॉ परीक्षा, बीबीए-बीसीए परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविविः एक दर्जन केंद्रों पर होंगी लॉ परीक्षा, बीबीए-बीसीए परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी की
विज्ञापन
लॉ की परीक्षा के लिए विवि प्रशासन ने 12 केंद्र बनाए। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय की एलएलबी तीन वर्षीय व पांच वर्षीय पाठ्यक्रम की चौथे, छठवें, आठवें व दसवें सेमेस्टर की 6 जून से होने वाली परीक्षाओं का आयोजन राजधानी में एक दर्जन केंद्रों पर होगा।
साथ ही विवि प्रशासन ने बीबीए-बीसीए के भी परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। इसके अनुसार लॉ की परीक्षाएं लखनऊ विवि लॉ फेकेल्टी, डीएवी डिग्री कॉलेज, श्री जय नारायण डिग्री कॉलेज, शिया पीजी कॉलेज, अकबरी बेगम लॉ कॉलेज, मां वैष्णो देवी लॉ कॉलेज, सेंट मदर टेरेसा विधि महाविद्यालय, हीरालाल यादव लॉ कॉलेज, नर्वदेश्वर लॉ कॉलेज, गीता लॉ कॉलेज, रेडिएंट कॉलेज ऑफ लॉ, यूनिटी डिग्री कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा केंद्रों व कॉलेजों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि बीबीए चौथे व छठे सेमेस्टर के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस, लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, टेक्नो इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज, अर्जुनगंज विद्या मंदिर, जेएनपीजी डिग्री कॉलेज को सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में बीबीए के लिए लखनऊ विवि न्यू कैंपस, गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज, जेएनपीजी डिग्री कॉलेज, शिया पीजी कॉलेज, चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय, रामा महाविद्यालय, टेक्नो इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज, लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज को केंद्र बनाया गया है।
17 तक भरें परीक्षा फार्म
लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बीएससी, बीकॉम (दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर), पीजी, मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी, एमएससी एग्रीकल्चर, बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड (दूसरे व चौथे सेमेस्टर), ललित कला संकाय, लॉ, इंजीनियरिंग, आईएमएस दूसरे सेमेस्टर के नियमित व बैक पेपर, छूटे छात्रों की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म 17 जून तक विवि की वेबसाइट पर भरे जा सकते हैं।