{"_id":"6a0d55d34073d3f2e0069445","slug":"latest-update-on-lekhpal-recruitment-exam-main-exam-to-be-held-on-may-21-across-861-centres-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल भर्ती परीक्षा पर ताजा अपडेट: मुख्य परीक्षा 21 मई को, 861 केंद्रों पर होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल भर्ती परीक्षा पर ताजा अपडेट: मुख्य परीक्षा 21 मई को, 861 केंद्रों पर होगा आयोजन
Wed, 20 May 2026 12:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 20 May 2026 12:03 PM IST
सार
मुख्य परीक्षा के आयोजन को लेकर कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने लेखपाल भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा तथा उप्र संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 44 जिलों के 861 केंद्रों पर होगी। इसमें कुल 3,66,712 अभ्यर्थी शामिल होंगे। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, आगरा, प्रयागराज, मुरादाबाद, गाजियाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़ एवं झांसी में 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा करेंगे। कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने मंगलवार को लेखपाल भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा तथा उप्र संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिन जिलों में सर्वाधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, वहां विशेष सतर्कता बरतें। परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण कराया जाए, ताकि किसी चूक की संभावना न रहे। कोषागार से प्रश्नपत्र एवं अन्य गोपनीय सामग्री की निकासी निर्धारित केंद्र एवं सिरीज के अनुसार करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 48 डिग्री पारे के साथ यूपी का यह जिला एशिया में सबसे गर्म, आज गर्मी और लू का रेड अलर्ट; सरकार ने भी जारी की चेतावनी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बसपा से गठबंधन करना चाहते हैं राहुल गांधी, मायावती के घर भेजे अपने दूत; बसपा सुप्रीमो ने बैरंग वापस लौटाए
अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग गंभीरता से हो। रेलवे स्टेशनों एवं बस अड्डों पर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करें और होल्डिंग एरिया बनाएं। सोशल मीडिया की विशेष निगरानी करें। एलआई को भी सक्रिय रखा जाए। गर्मी के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल की व्यवस्था करें। नजदीकी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखें। परीक्षा की जिला एवं राज्य स्तर के कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जाए। बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल, एडीजी एलओ अमिताभ यश, सचिव उच्च शिक्षा अमृत त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आगामी 31 मई को
वहीं, बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा के लिए 4,44,958 आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा आगामी 31 मई को प्रदेश के 72 जिलों के 1011 केंद्रों पर होगी। वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर एवं आगरा में सर्वाधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक की होगी।