फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last day for campaigning for fifth phase

चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, देखें कहां-कहां है मतदान

Mon, 05 May 2014 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 May 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
last day for campaigning for fifth phase
आज पांचवे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। 15 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए 243 प्रत्याशी मैदान में है। देखें कहां कहां होगा मतदान।
विज्ञापन


प्रदेश में पांचवें चरण की 15 लोकसभा सीटों के लिए सोमवार पांच मई की शाम छह बजे प्रचार खत्म हो जाएगा।

इसके बाद उस क्षेत्र के वोटरों को छोड़कर बाकी सभी को निर्वाचन क्षेत्र छोड़ देना होगा। यहां पर सात मई को वोट डाले जाएंगे।

प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनैतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेसी गढ़ वाली सीटें

last day for campaigning for fifth phase
चौथे चरण के बाद पांचवें चरण में भी अवध की सीटें हैं। इस चरण में ज्यादातर सीटें कांग्रेसी गढ़ वाली रही हैं।
इसमें अमेठी, सुल्‍तानपुर, प्रतापगढ़, फैजाबाद, इलाहाबाद, बहराइच, गोंडा सहित आस-पास की सीटें शामिल हैं।

चुनाव प्रचार के अंतिम क्षणों तक राजनीतिक दल प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी सोमवार को फैजाबाद, कौशाम्बी, जौनपुर, मछली शहर व अमेठी में पांच सभाएं करेंगे।

मोदी ने आज रविवार को भी उन्होंने इलाहाबाद, फूलपुर व भदोही में चुनावी जनसभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल करेंगे पांच सभाएं

last day for campaigning for fifth phase

वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अंतिम दिन पांच मई को कैसरगंज, गोंडा, फूलपुर व इलाहाबाद में जनसभा कर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगेंगे।

राहुल यहां पर दो-दो लोकसभा क्षेत्रों को मिलाकर संयुक्त जनसभा करेंगे। फिल्म स्टार राज बब्बर व नगमा ने रविवार को फैजाबाद व श्रावस्ती में रोड शो किया।

बसपा व सपा भी प्रचार के अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भी कई जनसभाएं कीं।

विज्ञापन

आयोग का आदेश

last day for campaigning for fifth phase

मुख्य‌ निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा का कहना है ‌कि सोमवार शाम छह बजे प्रचार खत्म होने के बाद इन क्षेत्रों में मतदाताओं के अतिरिक्त जितने भी लोग होंगे उन्हें क्षेत्र छोड़कर दूसरी जगह जाना होगा।

जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी होटल, लॉज, धर्मशालाओं व अन्य स्थानों पर सर्च ऑपरेशन भी चलाएंगे। बाहरी लोगों के मिलने पर उन्हें निर्वाचन क्षेत्र से बाहर किया जाएगा।

इन क्षेत्रों में होगा मतदान
अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फूलपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, कैसरगंज, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर व भदोही।

इनकी प्रतिष्ठा दांव पर
राहुल गांधी, स्मृति ईरानी, कुमार विश्वास, वरूण गांधी, बेनी प्रसाद वर्मा, अमिता सिंह, राजकुमारी रत्ना सिंह, मोहम्मद कैफ, रेवती रमण सिंह, निर्मल खत्री, कमल किशोर कमांडो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed