{"_id":"06f266cab6f0d9797d078f94e7b2abe6","slug":"laser-treatment-for-unwanted-hair-and-skin-spots-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूबसूरत और अच्छी स्किन चाहिए तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूबसूरत और अच्छी स्किन चाहिए तो पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 28 Sep 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेहरे की सुंदरता में बाधा बन रहे अनचाहे बाल या दाग-धब्बे जो सामान्य उपचार व दवाओं से दूर नहीं होते उन्हें अब लेजर से हटाया जा सकता है। अलग-अलग तरह की लेजर का इस्तेमाल इनके लिए किया जाता है।
विज्ञापन
भारतीय चर्म रोग विशेषज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेश तलवार ने ये जानकारी रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित लेजर वर्कशॉप में दी।
डॉ. सुरेश तलवार ने बताया कि चेहरे पर अनचाहे बाल व दाग-धब्बों को हटाने के लिए स्थायी इलाज संभव है। अनचाहे बालों को डायोड लेजर से जड़ से ही खत्म कर दिया जाता है जिससे दोबारा बाल उगते ही नहीं हैं। इसी तरह पैदाइशी धब्बे या जिसे लांछन भी कहा जाता है उसे भी अब लेजर से हटाना संभव हो गया है।
विज्ञापन
इसके लिए मरीज कॉस्मेटिक सर्जरी भी कराते थे। लेकिन क्यू स्विच लेजर से चार से छह बार में ही इन्हें हटाया जा सकता है।
इस लेजर तकनीक से सर्जरी की तरह मरीज को अधिक रक्तस्राव भी नहीं होता और मरीज उसी दिन घर जा सकता है। डॉ. अंकुर तलवार ने बताया कि उम्र के कारण चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों और त्वचा को दोबारा पुराना स्वरूप देने के लिए लेजर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मौके पर यूएसए, इजरायल व जर्मनी के कई चिकित्सक अपने उपकरणों के साथ मौजूद थे। उन्होंने उनका लाइव ट्रीटमेंट भी दिखाया।