फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Landlord evicted before exams, Municipal Corporation provided support

Lucknow News: महिला कर्मचारियों से नगर आयुक्त ने जानीं परेशानियां

Sat, 01 Jun 2024 05:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Landlord evicted before exams, Municipal Corporation provided support
फोटो
विज्ञापन

-- महिला शौचालय, स्तनपान कक्ष व कूलर-पंखे आदि की समस्याएं सामने आईं
-- सभी समस्याएं दूर करने के निर्देश, स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर भी लगेगा
माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। नगर निगम में पहली बार नगर आयुक्त ने महिला कर्मचारियोंं के साथ बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। मौका मिला तो कई बार शिकायत करके थक चुकी महिलाओंं ने भी खुलकर बात की। गर्मी में कूलर-पंखों से लेकर महिलाओं के लिए अलग शौचालय तक की समस्या बताई। कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था हो। कुछ महिला कर्मचारियों के छोटे बच्चे हैं मगर उनके लिए अलग फीडिंग सेंटर तक नहीं है। नगर आयुक्त ने शौचालय व फीडिंग सेंटर बनवाने समेत अन्य समस्याएं दूर करने केे निर्देश दिए हैं।


महिला कर्मचारियों के साथ विशेष बैठक में किसी पुरुष कर्मचारी को प्रवेश नहीं मिला। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने महिला कर्मचारियों से अपनी परेशानी रखने को कहा। यह भी कहा जो भी समस्या है खुलकर बताएं। यदि कोई अधिकारी परेशान करता है तो भी बताएं। किसी महिला कर्मी ने किसी अफसर पर तो कोई आरोप नहीं लगाया मगर जोन पांच और सात के कार्यालय में महिला शौचालय न होने मामला उठाया। जिस पर नगर आयुक्त ने महिला शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। जनसूचना कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, रिकार्ड रूम, स्वास्थ्य व मार्ग प्रकाश विभाग में भीषण गर्मी में भी कूलर व पंखे की कमी महिला कर्मचारियों ने बताई। जिस पर नगर आयुक्त ने पंखें लगवाने को कहा। जिन महिलाओं के छोटे बच्चे हैं, उनके लिए स्तनपान को अलग कक्षा बनवाने के भी नगर आयुक्त ने निर्देश दिए। यह भी कहा कि महिलाओं की स्वास्थ्य जांच को लेकर शिविर भी लगवाया जाएगा। पेंशन व फंड आदि की लंबित शिकायतों के निस्तारण का भी वादा किया। यह विश्वास दिलाया कि महिला कर्मचारियों-अधिकारियों के साथ यदि कार्यालय के बाहर भी कोई समस्या होती तो निगम प्रशासन मदद करेगा। नगर निगम में विशाखा समिति की अध्यक्ष अंबी बिष्ट व सह अध्यक्ष शिल्पा कुमारी से महिलाएं किसी भी समय अपनी परेशानी बता सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed