Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Land sold for the third time using a fake identity, four lakh rupees swindled

Lucknow News: फर्जी पहचान से जमीन का तीसरी बार किया सौदा, चार लाख रुपये हड़पे

Mon, 30 Nov 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 30 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Land sold for the third time using a fake identity, four lakh rupees swindled
गुडंबा। मड़ियांव थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों ने फर्जी पहचान के आधार पर जमीन का तीसरी बार विक्रय अनुबंध कर लिया। गुडंबा के बहादुरपुर निवासी कालिका प्रसाद का आरोप है कि टिल्लू ने नाम बदलकर चंद्रिका रख लिया और कूटरचित आधार व पैन कार्ड के जरिये 28 जुलाई को जमीन का सौदा कर चार लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन

कालिका प्रसाद के मुताबिक, उन्होंने न्यायालय के आदेश पर दो दिसंबर 2025 को टिल्लू और उसके बेटों विनोद रावत व अर्जुन रावत के खिलाफ मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि टिल्लू पहले ही जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच चुका था, फिर भी उसने उसी जमीन के नाम पर उनसे 30 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

कालिका का आरोप है कि पुराने मुकदमे की विवेचना जारी है। इस बीच आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज के जरिये उसी जमीन का तीसरी बार सौदा कर लिया। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जमीन के दस्तावेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed