फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   land lord take his revenge with shop owner for witnessing in conflict

किराएदारी के विवाद में दुकानदार को गवाही देना पड़ा भारी, मकान मालिक ने निर्मम तरीके से चुकाया बदला

Thu, 15 Aug 2019 04:49 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 15 Aug 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
land lord take his revenge with shop owner for witnessing in conflict
सांकेतिक तस्वीर

इंदिरानगर के तकरोही निवासी स्टेशनरी दुकानदार मो. हसनैन को मकान मालिक और किराएदार के विवाद में गवाही देना महंगा पड़ गया। नाराज दबंगों ने हसनैन को कमरे में बंधक बनाकर चाकू और ब्लेड से गोद दिया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पांच महिलाओं सहित सात लोगों पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी गाजीपुर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, मूलरूप से बाराबंकी निवासी मो. हसनैन की तकरोही में स्टेशनरी की दुकान है। वह हाईकोर्ट के एक क्लर्क के लिए निजी मुंशी का भी काम करता है। वह तकरोही की संतपुरम कॉलोनी में महमूद खान के मकान में किराएदार है। 
विज्ञापन


हसनैन का कहना है कि मकान मालिक महमूद खान सऊदी में काम करता है। उसने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी अजमतुन्न निशा और दूसरी पत्नी कमर जहां उसी मकान में रहती हैं। पहली मंजिल में सआदतगंज निवासी रिजवान परिवार के साथ रहता है। बुजुर्ग अजमतुन्न निशा का कहना है कि आठ महीने का बकाया किराए मांगने व मकान खाली करने को कहा तो रिजवान धमकाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजमतुन्न ने बताया कि उनके कहने पर सोमवार को हसैनन उन्हें इंदिरानगर थाने ले गया और तहरीर दी। उसने रिजवान के खिलाफ  गवाही दी थी। इस पर पुलिस ने रिजवान को चौकी बुलाकर फटकार लगाई थी और बकाया किराया देने के साथ ही दो दिन में मकान खाली करने को कहा था। 

हसनैन के मुताबिक, वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहता है। बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे वह खाना खाकर नीचे उतर रहा था। तभी रिजवान उसकी पत्नी शाजिया, भाई अन्नू, तीन बहनें व कमर जहां ने उसे दबोच लिया और नीचे कमरे में ले गए, जहां बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। रिजवान व आरोपी महिलाओं ने चाकू व ब्लेड से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। 

सात के खिलाफ  मुकदमा
पुलिस ने हसनैन को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हसनैन को 70 टांके लगाए हैं। इंस्पेक्टर संतोष कुशवाहा ने बताया कि तहरीर पर रिजवान, उसकी पत्नी, तीन बहनों, भाई अन्नू और कमर जहां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed