फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   land alotmemt will canceled if changes found in record

भूखंड घोटाला : रिकॉर्ड बदले मिले तो निरस्त होगा आवंटन, एलडीए ने 50 भूखंडों के आवंटियों को दिया नोटिस

Fri, 26 Feb 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
land alotmemt will canceled if changes found in record
land alotmemt will canceled if changes found in record
लखनऊ । कंप्यूटर के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर आवंटियों के नाम और दूसरी जानकारी बदलने के मामले में एलडीए ने भूखंडों के आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले चरण में सामने आए 50 भूखंडों के कंप्यूटर रिकॉर्ड में मौजूद आवंटियों को नोटिस देकर साक्ष्य सहित अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। वैध कागजात न दिखाने पर भूखंड आवंटन निरस्त कर इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी और संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने नोटिस जारी कर कहा कि एलडीए के कंप्यूटर सेक्शन के एग्जीक्यूटिव सिस्टम एसबी भटनागर ने सचिव को भूखंडों की सूची उपलब्ध कराई थी। इन भूखंडों के कंप्यूटर रिकॉर्ड में उनकी आईडी का उपयोग कर रिकॉर्ड बदले गए। ऐसा उनकी जानकारी के बिना किसी अनाधिकृत व्यक्ति ने किया। उनकी शिकायत पर एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश ने नौ नवंबर 2020 को प्रकरण की जांच संयुक्त सचिव को सौंपी। पड़ताल के बाद अब एसबी भटनागर की ओर से दिए गए 50 भूखंडों के कथित आवंटियों को नोटिस जारी किया गया है। जांच में शामिल होने के लिए एक सप्ताह का समय होगा। संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में बनी चार सदस्यीय समिति इन आवंटियों की ओर से प्रस्तुत दस्तावेज की जांच कर फैसला लेगी।
विज्ञापन

भूखंड भी छिनेगा, पुलिस कार्रवाई भी
संयुक्त सचिव ने कहा कि गलत दस्तावेज मिलने पर भूखंडों पर कब्जा वापस लेने के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। पूर्व में एलडीए सर्वर की देखरेख कर रही कंपनी डीजीटेक के सीईओ और तकनीकी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। एसबी भटनागर सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। एलडीए वीसी ने जांच को कम से कम समय में पूरा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ा भूखंड घोटाला बन चुका
कंप्यूटर में रिकॉर्ड बदलकर आवंटन और समायोजन में मनमानी के चलते यह एलडीए का अब तक का सबसे बड़ा भूखंड घोटाला बन चुका है। करीब 500 से अधिक कंप्यूटर रिकॉर्ड बदले जाने के मामले समिति के सामने आ चुके हैं। अगले चरण में एलडीए इन बाकी भूखंडों के आवंटियों को नोटिस देकर कार्रवाई शुरू करेगा।

इन भूखंडों पर होनी है कार्रवाई
अलीगंज में 109 सेक्टर पी। गोमतीनगर में 4/75ए विकल्पखंड, 2/230बी विकल्पखंड, 4/575 विभवखंड, 3/508 विकल्पखंड, 3/56 विभूतिखंड, 3/630 वास्तुखंड, 3/104 विभूतिखंड, 2/121ए विकल्पखंड, 3/275 विकल्पखंड, 2/419ए विनम्रखंड, 4/26विकल्पखंड, 3/250 विनम्रखंड, 1/162 विनीतखंड, 3/109 विकल्पखंड, 3/88 विशेषखंड, 2/214ए विजयखंड, 1/58 विशेषखंड, 3/194ए विकल्पखंड, 5/750बी विकासखंड, 3/43 विभूतिखंड, 1/327 विनम्रखंड। ट्रांसपोर्टनगर में 115 फेज 2, 210 फेज 1, 1/125 फे ज 2, 444, 505 फेज 2, सी 63 फेज 1, ई 153 फेज 1, 44/308 फेज 2, 262 फेज 1, 67 फेज 2, 295 फेज 2, 76 फे ज 1। शारदानगर योजना में 4/484 रजनीखंड, 237 रत्नाकरखंड, 5/255 रजनीखंड, 5/86 रजनीखंड, 5/254 रजनीखंड, 5/261 रजनीखंड, 5/208 रूचिखंड, 203 रत्नाकर खंड। कानपुर रोड योजना में 1/18 सेक्टर एल, 1/935सेक्टर एच, 2/86 सेक्टर एच। नेहरू एंक्लेव में 78। जानकीपुरम, सीतापुर रोड योजना में एच-149 सेक्टर आई, 1/21ए सेक्टर एच, 1/183 सेक्टर एच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed