फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lallu makes factless statements to get headlines in media: Suresh Khanna

मीडिया में सुर्खी पाने के लिए तथ्यहीन बयान देते हैं लल्लू : सुरेश खन्ना

Wed, 12 May 2021 07:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 12 May 2021 07:31 PM IST
सार

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को अफवाहबाज नेता बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गैरजिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
Lallu makes factless statements to get headlines in media: Suresh Khanna
सुरेश खन्ना - फोटो : amar ujala

विस्तार

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को अफवाहबाज नेता बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गैरजिम्मेदार हैं। मीडिया में सुर्खी पाने के लिए वह बिना तथ्यों की पड़ताल किए झूठा बयान देते हैं। लल्लू को कोरोना से पीड़ित व्यक्तियों की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है, वह तो बस कोरोना पीड़ितों की संवेदनाओं की अनदेखी करते हुए झूठे बयान देकर समाज में भ्रम फैलाने का कार्य कर रहें हैं। कोरोना महामारी के इस कठिन समय में कांग्रेस के इस नेता ने किसी एक कोरोना पीड़ित की मदद नहीं की है, सूबे की जनता ऐसे संवेदनहीन, गैरजिम्मेदार और झूठे नेता को सबक जरुर सिखाएगी।    

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा प्रदेश सरकार पर टेस्टिंग के नाम पर ढोंग ढकोसला करने का आरोप लगाने पर यह कहा है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री के अनुसार प्रदेश के गांव-गांव में कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान कर उनके इलाज का प्रंबंध करने के मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रदेश सरकार की सराहना की है। फिर भी कांग्रेस के गैरजिम्मेदार प्रदेश अध्यक्ष सरकार के प्रयासों पर सवाल कर रहें हैं।
विज्ञापन


वास्तव में कांग्रेस के नेता अब जनता की सेवा करना भूल गए हैं। यह लोग अब घर में बैठकर सरकार के कामों पर सवाल करते हैं, सरकार पर आरोप लगाते हैं। यही अब इनका काम रह गया हैं। वरना कोरोना की इस महामारी के बीच इस पार्टी के नेता जनता के बीच जाते, उनकी दिक्कतों को जानते और उसका समाधान करने का प्रयास करते है, लेकिन इस पार्टी के किसी नेता ने ऐसा नहीं किया। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार यूपी में लोगों का दुःख दर्द जानने के लिए जा रहें हैं और कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज का बेहतर से बेहतर प्रबंध कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से लेकर अजय कुमार लल्लू तक सबके सब घर में दुबके हुए हैं और घर से ही रोज गैरजिम्मेदार भरा बयान जारी कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में यह नेता ओछी राजनैतिक बयानबाजी कर रहे हैं। इन्हें ओछी राजनैतिक करने से बाज आना चाहिए। कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन पर भ्रम फैलाकर उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों की जान को खतरे में डालने का काम किया था।


जबकि हकीकत यह है कि राज्य में टीकाकरण हो रहा हैं। तो अब कांग्रेस के नेता कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने व जीवन रक्षक दवाओं, ऑक्सीजन की उपलब्धता पर सरकार के दावे को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। और अब अपने राहुल गांधी की तर्ज पर अजय कुमार लल्लू भी गैरजरूरी आरोप सरकार पर लगा कर अफवाह फैलाने में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed