फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lalji Tandon's life was like a journey from zero to peak says yogi adityanath

सीएम योगी ने कहा: शून्य से शिखर की यात्रा जैसा रहा लालजी टंडन का जीवन, हर तबके से मिला है उन्हें प्यार

Fri, 21 Jul 2023 01:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 21 Jul 2023 01:26 PM IST
सार

सीएम योगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा टंडन जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है।

विज्ञापन
Lalji Tandon's life was like a journey from zero to peak says yogi adityanath
मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा के वरिष्ठ नेता, स्थानीय विधायक, सांसद और बिहार व मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के राज्यपाल रहे लालजी टंडन की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लालजी टंडन ने लखनऊ में श्रद्धेय अटल जी की विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य किया था।

विज्ञापन


 उनकी स्मृतियों को हम सब नमन करते हैं। उनकी यात्रा वास्तव में शून्य से शिखर की यात्रा रही। एक सामान्य कार्यकर्ता, पार्षद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, प्रदेश सरकार में मंत्री, सांसद और बिहार व मध्य प्रदेश में राज्यपाल के रूप में उन्होंने अपने अनुभव और योग्यता का परिचय देकर जो लाभ प्रदेश और उन सभी राज्यों को दिया वह उल्लेखनीय है और व्यवस्था के लिए एक उदाहरण भी है। लखनऊ के साथ उनका एक आत्मीय संबंध था, जिसे यहां लोग आज भी स्मरण करते हैं।  
विज्ञापन


हर जाति, मत, मजहब के लोगों के साथ उनका संवाद और प्यार व सम्मान अद्भुत है। आज वो हमारे बीच में नहीं हैं। उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर प्रदेश शासन की ओर से उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस अवसर पर सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता भी सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed