{"_id":"6a0a0c7e0feaa94d140e1c44","slug":"lakshya-kumar-proved-his-superiority-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1742252-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लक्ष्य कुमार ने साबित की श्रेष्ठता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लक्ष्य कुमार ने साबित की श्रेष्ठता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। स्टार पैडलर लक्ष्य कुमार ने जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन खिताब अपने नाम किए। इस तरह उनके खाते में चार खिताबी जीत दर्ज हुई। प्रतियोगिता में स्वास्ति चंद्रा दो खिताब जीतने में सफल रहीं।
यूपी टेबल टेनिस कॉम्पलेक्स में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे और आखिरी दिन लक्ष्य कुमार ने बेहतरीन स्किल का प्रदर्शन किया और सभी मुकाबले एकतरफा अंदाज में अपने नाम किए। प्रतियोगिता के यूथ बालक वर्ग (अंडर-19) और सब जूनियर बालक (अंडर-15) फाइनल में लक्ष्य ने शौर्य गोयल को हराते हुए खिताबी जीत दर्ज की। यूथ फाइनल में उन्होंने 11-7, 11-7, 11-5 और सब जूनियर फाइनल में 11-7, 11-7, 11-5 से पराजित किया।
लक्ष्य ने तीसरा खिताब कैडट बालक (अंडर-13) में जीता। यहां उन्होंने प्रनीत अग्रवाल को 11-5, 11-4, 9-11, 11-5 से पराजित किया। प्रतियोगिता के होप्स बालक (अंडर-11) फाइनल में प्रनीत अग्रवाल ने विराज सिंह को 11-6, 11-6, 11-7 से पराजित करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के महिला एकल फाइनल में गुनगुन ने स्वास्ति चंद्रा पर 11-8, 3-11, 11-7 से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता यूथ बालिका फाइनल (अंडर-19) और जूनियर बालिका फाइनल (अंडर-17) का खिताब स्वास्ति चंद्रा ने जीता। इन दोनों वर्गों में उन्होंने साक्षी तिवारी को पराजित किया। स्वास्ति ने यूथ बालिका फाइनल में 11-5, 9-11, 11-6, 11-13, 11-5 और जूनियर बालिका फाइनल में 11-8, 7-11, 12-14, 11-9, 11-4 से हराया।
प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका (अंडर-15) फाइनल में साक्षी तिवारी ने वर्तिका सिंह को 11-8, 7-11, 11-6, 11-8 और कैडेट बालिका (अंडर-13) फाइनल में वर्तिका सिंह ने आद्या गोयल को 11-7, 11-1, 11-4 और होप्स बालिका फाइनल में 13-11, 11-4, 11-8 से हराते हुए खिताबी जीत दर्ज की।