फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lakhs of steps have risen on the path of faith: Lakhs of devotees reach Ayodhya for 14 Kosi Parikrama

आस्था के प्रवाह से घिरी रही अयोध्या : चौदहकोसी परिक्रमा में उमड़े लाखों भक्त, तय मुहूर्त से पूर्व ही श्रद्घालुओं ने शुरू कर दी परिक्रमा

Fri, 12 Nov 2021 06:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Nov 2021 06:24 PM IST
सार

चौदहकोसी परिक्रमा में जयश्रीराम...सीताराम.. सीताराम..का जाप करते साधु संत एवं भक्त परिक्रमा पथ पर आगे बढ़ते रहे। अयोध्या के जानकीघाट के संत जयरामदास बोले कि परिक्रमा का विधान सदियों से रहा है। पूजन-अर्चन के बाद परिक्रमा का नियम है अयोध्या की परिक्रमा करने से मनुष्य को 84 लाख योनियों से भी मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
Lakhs of steps have risen on the path of faith: Lakhs of devotees reach Ayodhya for 14 Kosi Parikrama
14 कोसी परिक्रमा के लिए अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुण्यसलिला सरयू रामनगरी को तीन ओर से घेरती है पर शुक्रवार को रामनगरी आस्था के प्रवाह से घिरी नजर आई। श्रद्घालु 14 कोस की परिधि में प्रत्येक वर्ष कार्तिक शुक्ल नवमी के दिन रामनगरी की परिक्रमा करते हैं। एक वर्ष में परिक्रमा मार्ग को स्पर्शित करती सरयू से काफी पानी गुजर जाता है पर परिक्रमा है कि युगों से अटूट है। कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों से प्रभावित रही चौदहकोसी परिक्रमा की रौनक इस वर्ष तब बयां हुई जब लाखों श्रद्घालु तय मुहूर्त से पूर्व ही परिक्रमा पथ पर उमड़ पड़े। शुभ मुहूर्त पूर्वाह्न 10:22 बजे से करीब एक घंटा पहले ही रामनगरी की 14 कोसी परिधि श्रद्घालुओं से जकड़ उठी। रामनगरी की रज शिरोधार्य कर परिक्रमा शुरू कर रहे श्रद्धालु आराध्य का जयकारा लगाते आगे बढ़ रहे थे।

विज्ञापन


परिक्रमा मेले में लाखों श्रद्घालुओं की भीड़ से सरयू घाट गुलजार रहा। राम सियाराम, सियाराम जय जयराम..की ध्वनि घाटों पर गूंज रही थी। सरयू में स्नान करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने सरयू घाट से परिक्रमा का शुभारंभ किया, जिनकी परिक्रमा पूरी होती गई वे सरयू में स्नान को भी पहुंचे। सरयू घाटों पर पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने की हिदायत भी देती रही।
विज्ञापन


14 कोसी परिक्रमा के मुहूर्त से पूर्व ही जय श्रीराम के जयकारे के साथ भक्तों ने परिक्रमा शुरू कर दी। नाका हनुमानगढ़ी से बड़ी संख्या में भक्तों ने परिक्रमा का आगाज किया। नाका हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। नाका के सचिन, राजेश तीसरी बार तो चौक निवासी निखिल चौथी बार आस्था के इस पथ का साक्षी बनने उतरे। कहा कि परिक्रमा से आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक दोनों फायदे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो वर्षों से कोरोना के चलते रामनगरी के पर्व-त्योहार प्रभावित रहे। कार्तिक परिक्रमा मेला भी इससे अछूता नहीं रहा। किसी तरह कोविड प्रोटोकाल के बीच परिक्रमा की परंपरा का निर्वहन होता रहा, पर बाहरी श्रद्घालुओं पर रोक के चलते बहुत सारे भक्तों की परिक्रमा करने की कड़ी टूट गई थी। इस वर्ष फिर से नए उत्साह व जोश के साथ लाखों श्रद्घालु परिक्रमा के जरिए पुण्यार्जन को अयोध्या उमड़ चुके हैं। चौदहकोसी परिक्रमा के शुभ मुहूर्त पूर्वाह्न 10:22 बजे से पहले ही श्रद्धालुओं ने परिक्रमा का शुभारंभ कर दिया।


अयोध्या, दर्शननगर, भीखापुर, देवकाली, जनौरा, नाका हनुमानगढ़ी, मोदहा, सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर, सहादतगंज, अफीम कोठी आदि स्थानों से श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति की रौ में परिक्रमा शुरू कर दी। जय श्रीराम के उद्घोष व सीताराम नाम की धुन के बीच परिक्रमार्थी परिक्रमा पथ को नंगे पांव नापते नजर आए। महिला, पुरूष, बच्चे, वृद्ध भी पुर्ण्याजन करते दिखे तो साधु-संतों की टोली हरिकीर्तन करती परिक्रमा पथ पर आगे बढ़ती रही। पूर्वाहन शुरू हुई परिक्रमा का प्रवाह शाम होते-होते और सघन हो गया। पूरी रात श्रद्घालुओं ने परिक्रमा की। परिक्रमा शनिवार की सुबह 9:36 बजे तक चलेगी। श्रद्घालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर भी लगे हुए थे। जलपान से लेकर चिकित्सा के पूरे इंतजाम परिक्रमा पथ पर खूब दिखे। आस्था के पथ पर चल रहे श्रद्घालुओं की सेवा करने के लिए भी हजारो हाथ उठे हुए मिले। दर्द निरोधक दवाएं और मलहम हाथों में लिए सेवा शिविरो में लोग खड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed