फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lakhimpur uproar: AAP MP Sanjay Singh reached the house of Ravinder Singh, a farmer killed in violence

लखीमपुर बवाल : संजय सिंह पहुंचे बहराइच, मृतक के परिजनों की मुख्यमंत्री केजरीवाल से बात भी कराई

Fri, 08 Oct 2021 08:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 08 Oct 2021 08:28 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि किसानों को गाड़ी से रौंदकर मारने के मामले में मुख्य आरोपित आशीष मिश्र मोनू के पिता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए, जिससे कि घटना की निष्पक्ष जांच हो सके।

विज्ञापन
Lakhimpur uproar: AAP MP Sanjay Singh reached the house of Ravinder Singh, a farmer killed in violence
किसान के परिजन से मिलते संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह शुक्रवार को बहराइच पहुंचे। लखीमपुर खीरी में किसान गुरुविंदर सिंह और दलजीत सिंह की मौत के बाद उनके परिवारों से मिलकर सांत्वना दी और शोक व्यक्त किया। आप सांसद ने दोनों मृत किसानों के परिजनों से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की फोन पर बात भी कराई। सीएम ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी जाएगी। सीएम से बात करने के बाद परिजनों ने कहा, आप का साथ मिलेगा तो इंसाफ जरूर मिलेगा।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि किसानों को गाड़ी से रौंदने के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू के पिता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए जिससे घटना की निष्पक्ष जांच हो सके। उन्होंने कहा कि लखीमपुर की घटना से सत्ता के नशे में मदहोश नेताओं ने यह बताने का काम किया है कि किस तरह किसान को कुचलकर मारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ने 25 सितंबर को बयान दिया था, मेरा इतिहास पता कर लो। मैं विधायक, सांसद, मंत्री तो बाद में हूं। पहले क्या था यह जान लो। दो मिनट में सबको ठीक कर दूंगा। इतनी बड़ी घटना हुई।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि वीडियो देखेंगे तो आत्मा हिल जाएगी। यह वीडियो देखकर योगी आदित्यनाथ व पीएम मोदी की संवेदना नहीं जागी। किसानों को कुचल कर मार दिया गया। पीएम लखनऊ आते हैं, लेकिन सांत्वना देने लखीमपुर नहीं जाते। आप सांसद ने कहा कि पांचों परिवारों से मिला हूं सबका कहना है कि मंत्री की बर्खास्तगी होनी चाहिए। सप्ताह भर के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी नदीम असरफ जायसी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह मक्कड़, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस सोनी, राजीव बख्सी, विनय पटेल, नोमान अहमद, शादाब राईन व प्रवक्ता संतोष कुमारी रस्तोगी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट को करना पड़ा हस्तक्षेप
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय पूछना पड़ रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों की गिरफ्तारी की या नहीं? ऐसा शासन चल रहा है कि सर्वोच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है।


जमकर किया जुबानी हमला
आप सांसद ने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। तानाशाही जनरल डायर की याद दिलाती है। अगर मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं होगी तो पूरे प्रदेश में आप प्रदर्शन करेगी।

दिल्ली सीएम व मृतक किसान के पिता सुखविंदर के बीच हुई बातचीत के अंश
पिता - जय हिंद
अरविंद केजरीवाल - जय हिंद, भाई साहब बड़ा दुख हुआ सुनकर पूरा कांड। हम तो यही चाहते हैं कि न्याय हो। जो दोषी हैं पकड़े जाएं। उन को सख्त से सख्त सजा हो।
पिता गुरुविंदर सिंह - बस यही उम्मीद हम लोग लगाए बैठे हैं सजा तो होनी चाहिए।
अरविंद केजरीवाल- हम पूरी तरह आपके साथ हैं। कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे और कोशिश करेंगे कि उनको सजा मिले।  
पिता - आप साथ हैं तो सजा मिलेगी ही मिलेगी।
अरविंद केजरीवाल - संजय सिंह जी आपको नंबर भी दे जाएंगे। किसी चीज की जरूरत हो तो आप बेहिचक बताइएगा। दिल्ली से यूपी तक हम पूरी तरह आपके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed