फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady was murdered, policeman go to jail

गला घोंटकर की गई थी विवाहिता की हत्या, सिपाही पति गया जेल

Sun, 26 Jun 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
lady was murdered, policeman go to jail
लखनऊ। दुबग्गा के बरावन कला स्थित विद्या सागर कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात को ब्रजेश कुमारी की हत्या गला घोंटकर की गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। वहीं मृतका के गले में कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। उसके सिपाही पति रिंकू गौतम ने ही वारदात को अंजाम दिया था। उसने हत्या करने के बाद खुदकुशी दिखाने के लिए शव को खिड़की से दुपट्टे के फंदे से लटका दिया। खुद ही शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति रिंकू गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब इस मामले में साक्ष्य मिटाने की धारा भी बढ़ाएगी।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिणी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, मूलरूप से संभल के ठकारी गांव का रिंकू गौतम 2019 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ। वर्तमान में वह दुबग्गा थाने में तैनात था। सिपाही रिंकू बरावन कला में परिवार सहित रहता है। परिवार में बेटा ऋषभ है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे रिंकू ने पुलिस को सूचना दी कि पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। एडीसीपी दक्षिणी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की पुष्टि होने के बाद आरोपी पति रिंकू गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस मामले में अब साक्ष्य छिपाने की कोशिश की धारा भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस के मुताबिक, टीम कमरे में पहुंची तो वहां ब्रजेश कुमारी का शव खिड़की से दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था, जबकि उसका पैर फर्श पर टिका था। पंजे व एड़ी दोनों पूरी तरह से फर्श पर थे। पुलिस का संदेह हत्या की तरफ गया, लेकिन रिंकू ने खुदकुशी की बात कही। प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह की सूचना पाकर पहुंचे ने ब्रजेश के पिता लटोरी राम ने हत्या व दहेज प्रताड़ना की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी सिपाही रिंकू को थाने में बैठा लिया गया है। रिंकू गौतम की शादी 2015 में बदायूं के उझानी निवासी ब्रजेश कुमारी से हुई थी। प्रशिक्षण के बाद रिंकू की तैनाती लखनऊ में हुई। फरवरी में पत्नी व बेटे को लेकर विद्यासागर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगा था। मृतका के पिता लटोरी राम ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि रिंकू अपनी पत्नी को पीटता था और रुपयों की मांग करता था। पुलिस के सामने मृतका के बेटे ने पिता द्वारा हत्या करने की बात कही थी। जिसके आधार पर उसे हिरासत में लिया गया था। वहीं शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed