फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady security team for protection of women

बदमाशों की खैर नहीं, बनी 'लेडी सिक्योरिटी टीम'

Wed, 18 Jun 2014 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Wed, 18 Jun 2014 02:40 AM IST
विज्ञापन
lady security team for protection of women

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराधों को रोकने में पुलिस नाकाम रही तो सरकार भी बेबस नजर आई। अब महिलाओं ने खुद अपनी सुरक्षा का बीड़ा उठाया है।

विज्ञापन


जी हां, महिला अपराधों को अंजाम देने वाले बदमाशों से अब ‘लेडी सिक्योरिटी टीम’ मोर्चा लेगी।

गोंडा की महिलाओं ने इस टीम को बनाया है, जो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेगी और बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले करेगी।

बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराएगी। टीम में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। यह टीम भी गुलाबी गैंग की तर्ज पर काम करेगी।

विज्ञापन

मिलेगी पीड़िताओं को मदद

lady security team for protection of women

इससे महिलाएं खुद की सुरक्षा के साथ ही अन्य महिलाओं की भी सुरक्षा कर सकेंगी। महिलाओं को परेशान करने वालों को यह टीम सबक सिखाएगी और पीड़िता का साथ देगी।

समाजसेवी और अधिवक्ता रुचि मोदी ने सभासद किसलय तिवारी संग महिलाओं पर होने वाले अपराधों के खिलाफ लड़ने और उनसे निपटने के लिए एक टीम तैयार की है, जिसका नाम ‘लेडी सिक्यारिटी टीम’ रखा गया है।

इनमें अभी फिलहाल आठ सदस्य हैं। रुचि का कहना है कि टीम को विस्तार देने के लिए पहले हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

बदलेगी महिलाओं की सोच

lady security team for protection of women

टीम में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर उन्हें ‘नारी अबला नहीं बल्कि सबला है’ का पाठ पढ़ाया जाएगा। जिससे महिलाएं खुद की सुरक्षा के साथ ही अन्य महिलाओं की सुरक्षा भी कर सकें।

महिलाओं के साथ छेड़खानी, दुराचार व अन्य वारदात होने पर टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले करेगी और मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराएगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में लगातार वृ‌द्घि हुई है, वहीं प्रदेश भर में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए हैं, अतः सुरक्षा के मुद्दे पर अब महिलाएं खुद आगे आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed