{"_id":"5c235d44bdec2256ac502875","slug":"lady-gave-birth-to-the-child-on-road-of-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल परिसर में सड़क पर हुआ प्रसव, नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल परिसर में सड़क पर हुआ प्रसव, नवजात की मौत
Wed, 26 Dec 2018 04:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Dec 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर में एक गर्भवती ने मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। नवजात ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। परिवारीजनों का आरोप है कि एक आशा पैसे की लालच में गर्भवती को प्राइवेट अस्पताल ले गई थी।
परिवारीजनों के प्राइवेट अस्पताल में दिखाने से मना कर दिया तो गर्भवती को आशा बहू जिला अस्पताल ले गई लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। गोसाईगंज क्षेत्र के जफरापुर गांव निवासी कन्हैयालाल की गर्भवती पत्नी किरन को सुबह दर्द होने पर परिवारीजनों ने आशा बहू को बुलाया। आशा बहू किरन को निजी अस्पताल ले गई जहां अल्ट्रासाउंड हुआ
किरन की बहन संगीता ने मना करते हुए जिला महिला अस्पताल ले चलने को कहा। दोनों में विवाद होने पर अस्पताल वालों ने उसे निकाल दिया। किरन और संगीता के साथ आशा बहू रिक्शे से जिला अस्पताल पहुंची। अस्पताल के गेट पर रिक्शे वाले ने तीनों को उतार दिया।
विज्ञापन
किरन को पकड़कर संगीता अस्पताल के अंदर जा रही थी कि सड़क पर प्रसव हो गया। सड़क पर प्रसव से नवजात की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूरे मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है।