दहेज में करोड़ों रुपये नहीं मिले तो पत्नी पर ढाए जुल्म, नशीली दवाएं देकर जबरदस्ती करवाया गर्भपात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली एक महिला चिकित्सक ने अपने डॉक्टर पति पर दहेज में दो करोड़ की मांग पूरी न होने पर जुल्म ढाने का केस दर्ज कराया है। उसने पति पर कुकर्म करने और नशीली दवाएं देकर जबरन गर्भपात का भी आरोप लगाया है।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार के मुताबिक, महिला चिकित्सक का कहना है कि 11 नवंबर 16 को उसकी शादी अलीगढ़ में एक डॉक्टर से हुई थी। शादी के बाद वह ग्वालियर की रेलवे कॉलोनी स्थित ससुराल पहुंची।
पहले ही दिन से दहेज को लेकर ताने देने शुरू हो गए थे। हफ्ता भर बाद विदा कराने पहुंचे पिता ने तीन लाख रुपये देकर शांत कराया। इसके बाद पति उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। फ्लैट में रहने के दौरान दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी रहा।
इस दौरान गर्भवती होने पर उसने पति को जानकारी दी। आरोप है कि पति ने परिवार के अन्य लोगों की मदद से उसे नशीली दवा देकर जबरन गर्भपात करा दिया। शराब पीकर पिटाई के साथ आए दिन कुकर्म करता था।
रकम लेकर लौटने की दी हिदायत
हरकतों से तंग आकर मायके वालों को जानकारी दी। नशीली दवाओं व प्रताड़ना के चलते डिप्रेशन का शिकार बनी पत्नी को मायके वालों के साथ भेजते हुए दहेज की रकम लेकर लौटने की हिदायत दी।
महिला का कहना है कि एक अगस्त को पति ने उसके पिता को एसएमएस भेजकर जानकारी दी कि दिल्ली में फ्लैट खाली कर रहा है और वह अपना सामान ले जाए। महिला चिकित्सक अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंची तो पति ने जमकर पिटाई कर दी।
मामला थाने पहुंचा। दिल्ली पुलिस ने घरेलू झगड़ा बताकर समझौता करा दिया। वहां से लौटने पर महिला ने रिश्तेदारों की मदद से ससुराल वालों को मनाने की कोशिश की। कोई नतीजा न निकलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।