फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady doctor filed case of molestation against KGMU doctor

केजीएमयू प्रोफेसर ने महिला डॉक्टर के बारे में फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पति को बनाया बंधक

Thu, 06 Dec 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Dec 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
lady doctor filed case of molestation against KGMU doctor
- फोटो : डेमो
केजीएमयू के पल्मोनरी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार पर निजी प्रैक्टिस कर रही एक महिला डॉक्टर ने छेड़छाड़ और पति को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर गुडंबा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महिला डॉक्टर ने बताया कि डॉ. संतोष कुमार उनके साथ पढ़ाई करते थे। केजीएमयू वह अपनी मां को दिखाने आईं तो इसी दौरान उनसे मुलाकात हुई थी। महिला डॉक्टर के  मुताबिक, आरोपी ने उसको फेसबुक पर दोस्ती का निमंत्रण दिया था। जिसे उसने कुबूल किया।
विज्ञापन


महिला डॉक्टर के मुताबिक, एक दिन जब वह अपनी मां को लेकर पल्मोनरी विभाग आईं तो डॉ. संतोष मिले। कुछ देर की बातचीत के बाद उन्होंने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध किया तो वह धमकाने लगे। इस वारदात के बाद महिला चिकित्सक ने उनसे बातचीत बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात से नाराज होकर सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने लगे। यह भी आरोप लगाया कि एक दिन जब उनके पति केजीएमयू गए तो डॉ. संतोष ने अपने सहयोगियों के साथ उन्हें बंधक बना लिया। इस वारदात की शिकायत पति ने केजीएमयू के प्रशासन से की।

पैथोलॉजी चलाने वालों का विरोध करने पर रची गई साजिश

lady doctor filed case of molestation against KGMU doctor
जिस पर पांच अक्तूबर को संतोष कुमार ने मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. शंखवार के सामने अपनी गलती भी कुबूल की, लेकिन इसके बाद पति को फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। महिला चिकित्सक ने एसएसपी से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद गुडंबा थाने में केस दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक तेजप्रकाश सिंह के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

महिला चिकित्सक के आरोप निराधार हैं। केजीएमयू में पैथोलॉजी चलाने वालों का विरोध करने पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। गलत काम का विरोध करने पर साजिश रची जा रही है। एक गिरोह मेरे खिलाफ प्रयागराज से लखनऊ तक मुकदमें दर्ज करवा रहा है। हर स्तर पर जांच के लिए तैयार हैं। पुलिस की जांच में हकीकत सामने आएगी। - प्रो. संतोष कुमार, केजीएमयू, पल्मोनरी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed