फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   labour heaten by persons

मार्ग निर्माण के दौरान रोकने पर हुई गुंडागर्दी, मजदूरों को पीटा

Sat, 06 Jul 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
labour heaten by persons
अंबेडकरनगर। टांडा नगर में सड़क पर रंबल स्ट्रिप बनाने का कार्य कर रहे मजदूरों की अराजक तत्वों ने पिटाई कर दी। घटना से ताज तिराहे पर सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मजदूर को इलाज के लिए टांडा सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। मजदूरों का कुसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने सड़क पर स्ट्रिप बनाने के दौरान कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया था। गुंडागर्दी पर अमादा लोगों ने बाद में साथियों को बुलाकर घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बीते दिनों नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिंतौरा तक की लगभग चार किलोमीटर सड़क को ठीक कराया गया था। सड़क सुरक्षा के तहत संबंधित सड़क पर बीती रात रंबल स्ट्रिप बनाने का कार्य चल रह था। संबंधित मार्ग पर ट्रैफिक अधिक होने के चलते यह कार्य रात में कराया जा रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बस स्टेशन व ताज तिराहा के बीच काम चल रहा था। रंबल स्ट्रिप लगने के बाद करीब 15 मिनट तक उस पर से वाहनों को गुजरने से रोक दिया जाता है। उसके सूखने के बाद आवागमन बहाल किया जाता है। यही प्रक्रिया शुक्रवार रात भी अपनाई गई। इसी बीच एक युवक बाइक लेकर पहुंचा, और कर्मचारियों के रोकने के बावजूद रंबल स्ट्रिप पर बाइक चढ़ा दिया। इससे सड़क पर लगाई गई स्ट्रिप उखड़ गई। मजदूरों ने इसका विरोध किया। कहासुनी के बाद कुछ देर में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ देर बाद गोलबंद होकर कई लोग पहुंचे, और मजदूरों की पिटाई शुुरु कर दिया। इससे सुल्तानपुर निवासी मजदूर महेश के सिर में गंभीर चोट आ गई। बीच बचाव में दो अन्य मजदूरों को भी चोटें आई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अलीगंज एसओ ने बताया कि घायल महेश को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिल रही है। हमलावरों के शिनाख्त का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed