फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   labour died after falling from lift in zarda factory, ruckus

जर्दा फैक्टरी में मजदूर की लिफ्ट से गिरकर मौके पर ही मौत, हंगामा

Mon, 06 Jul 2020 02:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Jul 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
labour died after falling from lift in zarda factory, ruckus
लिफ्ट से गिरकर मजदूर की मौत के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
आजादनगर में एक पान मसाला की जर्दा फैक्टरी के कार्यालय के अंदर लिफ्ट से गिरकर रविवार को एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी मजदूरों के साथ जमकर हंगामा किया। पुलिस काफी देर तक उन्हें समझाती रही लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। 
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि यहां पर कंपनी का जर्दा तैयार होता था। मूल रूप से उन्नाव जिले के अजगैन निवासी गोकुल गुप्ता (45) सरोजनीनगर के आजाद नगर में परिवार सहित रहकर इलाके के नादरगंज में अमौसी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पान मसाला जर्दा फैक्टरी में मजदूरी करता था। रविवार शाम करीब 6 बजे गोकुल सुपरवाइजर आकाश के साथ लिफ्ट में सामान लेकर तीसरी मंजिल पर गया था।
विज्ञापन


जहां से दोनों एक साथ लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। इसी बीच रास्ते में ही दूसरी मंजिल पर लिफ्ट खराब हो गई। लिफ्ट फंस जाने से गोकुल चैनल खोल कर नीचे उतरने लगा। तभी उसका पैर फिसल गया और वह लिफ्ट से करीब 30 फीट नीचे जमीन पर जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी मजदूरों ने सूचना उसके परिजनों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन, फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही बरतने और मुआवजे की मांग को लेकर फैक्टरी में ही हंगामा करने लगे। उधर प्रबंधन के लोग वहां से रफूचक्कर हो गए। पुलिस परिजनों को समझाती रही, लेकिन वह बिना मुआवजे कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं हुए। रात तक फैक्टरी परिसर में ही शव रखकर परिजन और साथी मजदूर हंगामा कर रहे थे। गोकुल के परिवार में पत्नी विनीता, 16 वर्षीय बेटा गोविंद और 10 वर्षीय बेटी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed