{"_id":"5f02e5568ebc3e431c23681f","slug":"labour-died-after-falling-from-lift-in-zarda-factory-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्दा फैक्टरी में मजदूर की लिफ्ट से गिरकर मौके पर ही मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्दा फैक्टरी में मजदूर की लिफ्ट से गिरकर मौके पर ही मौत, हंगामा
Mon, 06 Jul 2020 02:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Jul 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट से गिरकर मजदूर की मौत के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादनगर में एक पान मसाला की जर्दा फैक्टरी के कार्यालय के अंदर लिफ्ट से गिरकर रविवार को एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी मजदूरों के साथ जमकर हंगामा किया। पुलिस काफी देर तक उन्हें समझाती रही लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे।
चौकी इंचार्ज दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि यहां पर कंपनी का जर्दा तैयार होता था। मूल रूप से उन्नाव जिले के अजगैन निवासी गोकुल गुप्ता (45) सरोजनीनगर के आजाद नगर में परिवार सहित रहकर इलाके के नादरगंज में अमौसी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पान मसाला जर्दा फैक्टरी में मजदूरी करता था। रविवार शाम करीब 6 बजे गोकुल सुपरवाइजर आकाश के साथ लिफ्ट में सामान लेकर तीसरी मंजिल पर गया था।
जहां से दोनों एक साथ लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। इसी बीच रास्ते में ही दूसरी मंजिल पर लिफ्ट खराब हो गई। लिफ्ट फंस जाने से गोकुल चैनल खोल कर नीचे उतरने लगा। तभी उसका पैर फिसल गया और वह लिफ्ट से करीब 30 फीट नीचे जमीन पर जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी मजदूरों ने सूचना उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन
परिजन, फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही बरतने और मुआवजे की मांग को लेकर फैक्टरी में ही हंगामा करने लगे। उधर प्रबंधन के लोग वहां से रफूचक्कर हो गए। पुलिस परिजनों को समझाती रही, लेकिन वह बिना मुआवजे कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं हुए। रात तक फैक्टरी परिसर में ही शव रखकर परिजन और साथी मजदूर हंगामा कर रहे थे। गोकुल के परिवार में पत्नी विनीता, 16 वर्षीय बेटा गोविंद और 10 वर्षीय बेटी खुशी है।