{"_id":"64c2587cbdf9b919b306b808","slug":"laborers-son-achieved-success-in-jrf-raebareli-news-c-101-1-slko1034-1666-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मजदूर के बेटे ने जेआरएफ में हासिल की सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मजदूर के बेटे ने जेआरएफ में हासिल की सफलता
Thu, 27 Jul 2023 05:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 27 Jul 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
पढ़ाई पूरी करने के लिए ट्यूशन पढ़ाकर चलाया कामफोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। मजदूर के बेटे ने यूजीसी नेट-जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। अनुराग ने भी शुरुआती पढ़ाई पिता की प्रेरणा से पूरी की तो आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर काम चलाया। अनुराग की सफलता से परिवार ही नहीं, गांव वाले भी खुश है।
राही विकास क्षेत्र के गांव चक मनसहरी गांव के रहने वाले अनुराग यादव ने नेट-जेआरएफ की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। अनुराग के पिता रामसुख पेशे से मजदूर हैं और रंगाई-पुताई का काम करते हैं। मां आशा देवी गृहणी हैं। अनुराग ने हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई इसी जिले में पूरी की। स्नातक और परास्नातक की परीक्षा फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज से पास की। इस समय लखनऊ विश्वविद्यालय से एमएड कर रहे हैं।
अनुराग ने इंटर की पढ़ाई के बाद शहर में रहकर न सिर्फ आगे की पढ़ाई की, बल्कि अपनी पढ़ाई का खर्च पूरा करने के लिए ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया। इसके पहले अनुराग का चयन टीजीटी केंद्रीय विद्यालय संगठन और पीजीटी हिंदी संस्कृत विद्यालय के लिए हो चुका है, लेकिन वे बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे। अनुराग का छोटा भाई अमन कुमार यादव थल सेना में कार्यरत है तो आनंद कुमार हाईस्कूल में पढ़ता है। बहन रुचि फिरोज गांधी डिग्री काॅलेज में बीए की छात्रा है। इस उपलब्धि पर दयाशंकर, धर्मेंद्र वर्मा, रवींद्र सिंह यादव, कमलेश, अजय, विजय आदि ने खुशी जताई है।