फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Laborer dies due to car collision

Lucknow News: कार की टक्कर से मजदूर की मौत

Thu, 12 Sep 2024 08:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Sep 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to car collision
बख्शी का तालाब। बरगदी गांव निवासी रामदुलारे (38) मजदूरी करते थे। मौसेरे भाई विनोद के मुताबिक बुधवार शाम रामदुलारे किसी काम से पैदल घर से निकले थे। तभी रास्ते में नहर किनारे रोड पर एक कर चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन


रेलवे कर्मी पति समेत पांच पर दहेज प्रताड़ना का केस

मोहनलालगंज। महिला ने रेलकर्मी पति सहित पांच के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज में सात लाख रुपये व कार की मांग करने लगे। विरोध पर उनकी पिटाई करते थे। ससुर व देवर ने कई बार उनसे छेड़छाड़ भी की। (संवाद)
विज्ञापन




रीयल एस्टेट कारोबारी पर ठगी का केस

मोहनलालगंज। गोसाईंगंज के दूल्हापुर के किसान राम आधार की मोहनलालगंज में जमीन है। उनके मुताबिक छह साल पहले वसुस्थली रियल एस्टेट प्रा.लि. के मालिक पंकज वर्मा ने उनसे उनकी दो बिस्वा जमीन खरीदने की बात कही थी। सौदा 1.60 लाख रुपये में तय हुआ था। आरोप है कि पंकज ने जालसाजी कर उनसे दो बिस्वा के स्थान पर एक बीघा जमीन अपने नाम करा ली। इसके उसने जमीन किसी और को बेच दी। पुलिस ने पंकज वर्मा, धर्मेंद्र आर्य, अशोक आर्य, अर्चना कनौजिया, विमला व रियल एस्टेट कंपनी पर केस दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed