फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kushagra crossed the swimming pool for the first time

Lucknow News: पहली बार में स्वीमिंग पूल पार कर गया था कुशाग्र

Tue, 07 Apr 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Kushagra crossed the swimming pool for the first time
कुशाग्र की फाइल फोटो।
लखनऊ। आशियाना स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय परिसर में बने स्विमिंग पूल में तैरने गए छात्र कुशाग्र भूषण पहली बार पूल को तैरकर पार गए थे। दोबारा तैरने का प्रयास किया तो सफल नहीं हो सके। कुशाग्र के भाई प्रणव व दो अन्य साथियों ने भी समझा कि वह इस बार भी पार हो जाएगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
विज्ञापन


कुछ देर तक कुशाग्र के शरीर में मूवमेंट नहीं हुआ तो साथियों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर लाइफ गार्ड ने उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद छात्र को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सोमवार को बताया गया कि स्विमिंग पूल को पीपीपी मॉडल पर श्रीवास्तव कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। विवि के विद्यार्थियों की ओर से जो पंजीकरण होते हैं उनकी मॉनीटरिंग उनकी ओर से की जाती है। बाकी श्रीवास्तव कंस्ट्रक्शन की टीम निगरानी करती है। बाहरी विद्यार्थियों को लिए भी ये उपलब्ध है। शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइफ गार्ड संजय शर्मा व उनकी टीम ने बताया कि कुशाग्र, उनका भाई प्रणव और दो साथी तैरना जानते हैं। ऐसे में उन्हें नहीं रोका गया। सभी पूल में पानी के बीच बैठकर खेल रहे थे। कुशाग्र दूसरी बार कुछ दूर पहुंचा ही था कि वह तैर नहीं पाया। जब तक लाइफ गार्ड बाहर निकालते वह बेहोश हो चुका था।


विवि प्रशासन ने मांगा जवाब

पूल की जिम्मेदारी संभाल रहे श्रीवास्तव कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी कर विवि प्रशासन ने जवाब मांगा है। साथ ही विवि के अधिकारियों ने मौके की स्थिति भी देखी है। विवि के प्रवक्ता डॉ. शशांक शेखर का कहना है कि एक युवक की मौत की जानकारी मिली थी। सीसीटीवी फुटेज में घटना पूरी कैद हुई है। ऐसी घटना पहली बार विवि में हुई है। यह दुखद है, इससे सभी लोग हैरान हैं।

कुशाग्र की फाइल फोटो।

कुशाग्र की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed