{"_id":"5e089d208ebc3e87e200fb22","slug":"kurki-notice-to-be-send-to-retired-ips-sr-darapuri-in-violence-against-caa-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा में रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी समेत चारों को भेजी जाएगी कुर्की की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा में रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी समेत चारों को भेजी जाएगी कुर्की की नोटिस
Sun, 29 Dec 2019 06:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Dec 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी
- फोटो : amar ujala
परिवर्तन चौक पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी समेत चार अन्य को कुर्की का नोटिस भेजेगी।
विज्ञापन
पुलिस ने उपद्रवियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए जो सूची तैयार की थी, उसमें इन चारों का नाम नहीं शामिल था। एएसपी पूर्वी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि त्रुटिवश चारों का नाम सूची में नहीं डाला जा सका था।
विज्ञापन
एएसपी पूर्वी ने बताया कि दारापुरी, एक्टिविस्ट सदफ जफर, दीपक कबीर और मो. शोएब को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। चारों पर आरोप है कि उन्होंने धारा 144 लागू होने के बाद भी गैरकानूनी रूप से लोगों को बुलाकर सम्मेलन किया, जिसके दौरान उपद्रव और हिंसा हुई।
विज्ञापन
हिंसा से हुई संपत्ति की हानि की वसूली के लिए एक-दो दिन में जांच पूरी करके चारों को नोटिस भेजी जाएगी। चारों की संपत्ति कुर्क करके पुलिस नुकसान की भरपाई करेगी।