{"_id":"3439cb772d09a0b55b6a279c65870fd6","slug":"kumar-vishwas-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"...पर युवराज की ही राह चल पड़े विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...पर युवराज की ही राह चल पड़े विश्वास
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 13 Jan 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी रैली के दौरान बड़ी-बड़ी बातें करने वाले कुमार विश्वास कांग्रेस के युवराज के ही नक्शेकदम पर चल पड़े हैं।
विज्ञापन
विश्वास ने रविवार को अपनी जनविश्वास रैली में राहुल पर निशाना साधते हुए कहा था कि सांसद का काम यह नहीं होता है कि वह दलितों के घर खाना खाए।
उसका काम होता है कि जब वह अपने घर खाना खाए तो यह सोचे कि सभी दलितों को खाना मिला या नहीं। सोमवार की सुबह वह खुद ही अमेठी में सुनीता कोरी के घर पहुंच गए।
सुनीता वह दलित महिला है, जिसके घर रात में खाना खाकर राहुल गांधी ने सुर्खियां बटोरीं थीं।
कुमार विश्वास ने उसका हालचाल पूछा और चुनाव के लिए सहयोग की मांग की। कुमार बोले, राहुल तो राजकुमार हैं, मैं तो जनता का नौकर बनकर आया हूं।
कुमार का सोमवार को अमेठी में दूसरा दिन है।