फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kshatriya samanvaya samiti formed in Uttar Pradesh.

UP News: यूपी में क्षत्रिय संगठन हुए एकजुट, क्षत्रिय समन्वय समिति का किया गठन

Tue, 03 Oct 2023 04:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Oct 2023 04:44 PM IST
सार

यूपी में क्षत्रिय समाज के लोगों ने उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति का गठन किया है। इसमें 16 संगठन शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
Kshatriya samanvaya samiti formed in Uttar Pradesh.
बैठक का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के 16 क्षत्रिय संगठनों ने बैठक कर ऐतिहासिक पहल करते हुए ‘उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति’ का गठन किया। समिति का प्रदेश संयोजक सर्वसम्मति से प्रदीप सिंह बब्बू को चुना गया। प्रदेश में क्षत्रिय हितों के मुद्दों पर समस्त क्षत्रिय संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए, क्षत्रिय नौजवानों के शिक्षा, रोजगार और मूलभूत समस्याओं का शासन प्रशासन द्वारा और स्वयं के प्रयासों से निराकरण हेतु मिलकर आगे बढ़ने के लिए, उत्तर प्रदेश के 16 क्षत्रिय संगठनों ने आवश्यक बैठक करके उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति का गठन किया।

विज्ञापन


बैठक में संगठन के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखें और समन्वय समिति की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समन्वय समिति की त्रैमासिक बैठक होगी। समिति की संचालन समिति का विधिवत गठन अगली बैठक में होगा जिसमें हर संगठन के प्रतिनिधि रहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: लखनऊ सहित आसपास के जिलों में लगे एक के बाद एक कई भूकंप के झटके, लोग सहमे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिहार ने जारी किए जातिगत आंकड़े: मायावती की मांग, केंद्र व यूपी की सरकार भी कराए जातीय जनगणना


बैठक में शौर्य फाउंडेशन के महेंद्र सिंह, क्षत्रिय चेतना समिति (अट्ठइसा) बंथरा के अध्यक्ष जय सिंह, क्षत्रिय विकास मंच के संयोजक गोपाल सिंह पवार,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह बब्बू, क्षत्रिय महासभा संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, श्रीराम सेवा समिति लखनऊ के अध्यक्ष श्री श्याम सिंह राठौड़, करणी सेना कालवी गुट के अध्यक्ष संदीप सिंह, करणी सेना गोगामडी गुट के अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हरबंस सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वदीप सिंह, भारतीय क्षत्रिय महासभा जानकीपुरम के अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, क्षत्रिय कल्याण समिति के अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, राजपूताना महासभा लखनऊ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा भारत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री उदयभान सिंह, क्षत्रिय समाज कल्याण समिति जानकीपुरम के आरके सिंह सोमवंशी, महाराणा प्रताप फाउंडेशन के जितेंद्र सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अमर सिंह भदौरिया के प्रतिनिधि गुलाब सिंह,एवं विशेष उपस्थिति वरिष्ठ पत्रकार उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के सचिव शिवशरण सिंह गहरवार  की रही।

बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बीसल सिंह गहरवार, राममूर्ति सिंह, मनोज सिंह बंथरा, उदय प्रताप सिंह,हरिशंकर सिंह,भानु प्रताप सिंह चौहान, शिव शंकर सिंह, अमित कुमार सिंह,अमरेश सिंह, ध्रुव कुमार सिंह एडवोकेट ,पवन कुमार सिंह, बी एल सिंह, प्रद्युम्न सिंह, किरण कुमार सिंह, एबी सिंह ,करुणेश सिंह ,दुर्गेश सिंह ,शैलेंद्र सिंह ,कैलाश सिंह कछवाह ,आरके सिंह ,के के सिंह सेंगर ,घनश्याम सिंह, केडी सिंह ,राणा सिंह ,धनंजय सिंह राणा ,अशोक कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह ,रविंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed