फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kr vishwas in form question yuvraj

'55 हजार करोड़ का हिसाब दें युवराज'

Tue, 14 Jan 2014 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Jan 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
kr vishwas in form question yuvraj

अमेठी के लिए आम आदमी पार्टी (आप) का घोषणा पत्र जनता से पूछकर तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


यह घोषणा शहर स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को मीडिया से मुखातिब पार्टी नेता कुमार विश्वास ने की।

घोषणा पत्र में पांचों विधानसभा क्षेत्रों की उन समस्याओं को शामिल किया जाएगा, जिन पर आजादी के बाद से कोई काम नहीं हुआ है।

चुनाव जीतने के बाद समस्याओं के निस्तारण का ब्यौरा भी लोगों को तीन या फिर छह माह में बड़ी रैली के जरिए दिया जाएगा।

आप नेता सोमवार को भी राहुल गांधी के प्रति आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को 10 वर्षों में केंद्र की ओर से अमेठी के लिए जारी 55 हजार करोड़ रुपये का जनता को हिसाब देना चाहिए।

कहा, क्या राहुल यह बताने का कष्ट करेंगे कि ये पैसे आखिर कहां गए? कुमार ने कहा कि वे अमेठी की राजनीति करने नहीं बल्कि इसे बदलने आए हैं।

उन्होंने सपा को घेरते हुए सैफई महोत्सव पर उड़ाए गए धन का हिसाब और अब तक की सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा।

लग्जरी कार पर सवार होकर लखनऊ से अमेठी आने के सवाल को आम आदमी से जोड़ने पर सफाई देते हुए कुमार ने कहा कि वह हर व्यक्ति आम आदमी है जो ईमानदारी से कमाता और पूरा टैक्स चुकाता है।
विज्ञापन


विश्वास ने भाजपा को अफवाह फैलाने वाली पार्टी करार दिया। राहुल अमेठी के बजाए कहीं और से लड़ें तो वे क्या करेंगे? कुमार ने कहा कि ऐसी स्थिति आने पर एक बड़ी रैली कर अमेठी के लोगों से उनकी राय जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि अमेठी की जनता चाहेगी तो वे यहीं से चुनाव लड़ेंगे। कुमार ने यह कहकर अपनी बात समाप्त की कि ‘अमेठी की पीड़ा, घुटन संत्रास लिखता हूं, आजकल कविता नहीं इतिहास लिखता हूं’।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed