{"_id":"5ba0c5f6867a557ecc327819","slug":"korean-team-will-perform-cultural-programme-in-ayodhya-deepotsav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या दीपोत्सव में इस बार कोरिया की संस्कृति से रू-ब-रू होंगे लोग, होंगे ये कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या दीपोत्सव में इस बार कोरिया की संस्कृति से रू-ब-रू होंगे लोग, होंगे ये कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 18 Sep 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम की जानकारी देते कोरियाई राजदूत शिन बोंगकिल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर 5 से 7 नवंबर तक अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में कोरियाई संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इस मौके पर कोरियाई समूह की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अयोध्या में कोरिया की रानी क्वीन हो की याद में बने स्मारक का उद्घाटन भी होगा। कोरियाई कंपनियां यूपी में सौर ऊर्जा, कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में निवेश करेंगी।
सोमवार को राजधानी के एक होटल में आयोजित ‘कोरियन कारवां इवेंट’ के बाद प्रेस वार्ता में कोरियाई राजदूत शिन बोंगकिल ने यह जानकारी दी। कहा कि यूपी और कोरिया का सदियों पुराना रिश्ता है। इसे मजबूत करने के लिए अयोध्या में रानी हो की याद में स्मारक बनाया गया है। 6 नवंबर को इसका उद्घाटन होगा। उन्होंने बताया कि रानी हो के पहली बार कोरिया पहुंचने की याद में प्रतिवर्ष कोरिया में एक समारोह आयोजित होता है।
इस वर्ष दीपोत्सव में कोरियाई कलाकार उसी समारोह को अयोध्या में प्रस्तुत करेंगे। कहा कि उप्र सरकार ने यहां निवेश का सकारात्मक माहौल तैयार किया है। यूपी और कोरिया के बीच औद्योगिक और पर्यटन के क्षेत्र में आदान- प्रदान की अपार संभावना है। यूपी में अपार प्राकृतिक संसाधन, मानव श्रम और बाजार उपलब्ध है। यहां कोरिया की कुछ कंपनियां पहले से काम कर रही हैं, अन्य कंपनियां भी निवेश को इच्छुक हैं। उन्होंने कहा, हाल ही में राष्ट्रपति मून जे इन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात में भी कोरिया ने भारत के मेक इन इंडिया, क्लीन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों में सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

सोमवार को आयोजित इवेंट में सैमसंग, हुंडई, एलजी सहित कोरिया की 30 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने यूपी में निवेश पर अपने विचार रखे। उन्होंने यूपी में सौर ऊर्जा, इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी संजीव सिंह ने कहा, यूपी में निवेश पर सरकार हर संभव मदद करेगी। सरकार की औद्योगिक एवं अवस्थापना नीति से देश विदेश की कंपनियों ने यहां निवेश के लिए 4.68 लाख करोड़ के एमओयू किए हैं।