फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Know how much wealth of Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma has increased in three and a half years

जानिए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की कितनी बढ़ी संपत्ति

Mon, 18 Jan 2021 09:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Jan 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Know how much wealth of Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma has increased in three and a half years
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री एवं विधान परिषद चुनाव में भाजपा उम्मीदवार डॉ. दिनेश शर्मा की संपत्ति करीब साढ़े तीन साल में एक करोड़ 27 लाख 11 हजार 851 रुपये बढ़ी है। शर्मा ने 2017 में हुए परिषद चुनाव में 2  करोड़ 92 लाख 95 हजार 66 रुपये की की संपत्ति का खुलासा किया था। सोमवार को दाखिल नामांकन में उन्होंने 4 करोड़ 20 लाख 6 हजार 917 रुपये की संपत्ति होना बताया है।
विज्ञापन


डॉ. शर्मा के पास 1 करोड़ 16 लाख 65 हजार 681 रुपये और उनकी पत्नी के पास 45 लाख 41 हजार 236 रुपये की चल संपत्ति है। शर्मा के पास 2 करोड़ 58 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी है। उनके पास एक रिवॉल्वर और एक गन भी है। शर्मा के पास सोने के जेवरात नहीं हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 250 ग्राम सोने और करीब पौने तीन किलो चांदी के जेवरात है। उनकी पत्नी के पास दो डायमंड सेट भी हैं।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवार स्वतंत्र देव सिंह की संपत्ति में साढ़े तीन साल में एक करोड़ छह लाख रुपये से अधिक का इजाफा हुआ है। स्वतंत्र देव के पास 2 करोड़ 39 लाख 30 हजार 437 रुपये की संपत्ति है। उन्होंने 2017 में परिषद चुनाव में एक करोड़ 32 लाख 84 हजार 601 रुपये की संपत्ति का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्र में स्वतंत्र देव के पास 7  लाख 35 हजार 20 रुपये और उनकी पत्नी के पास 57,370 रुपये नकद होना बताया है।  उनके पास 22 ग्राम और पत्नी के पास 65 ग्राम सोने के जेवरात हैं। स्वतंत्र देव के पास 82 लाख 82 हजार 130 रुपये और उनकी पत्नी केपास 16 लाख 48 हजार 307 रुपये की चल संपत्ति  है। स्वतंत्र देव के पास 40 लाख रुपये और पत्नी के पास एक करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।


स्वतंत्र देव पर बैंक या किसी अन्य संस्था की देनदारी बकाया नहीं है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 2017 में 1 क रोड़ 32 लाख 84 हजार 601 रुपये की संपत्ति का खुलासा किया था। उनके पास 13,66,197 और पत्नी के पास 9,18,404 रुपये की चल संपत्ति थी। उनके पास 30 लाख और पत्नी के पास 80 लाख रुपये की अचल संपत्ति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed