होली पर यात्रा करने वाले जरूर पढ़ें यह खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने ट्रेन (03429 व 03430) मालदा टाउन आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। यह गाड़ी छह फेरे लगाएगी।
उत्तर रेलवे के अनुसार, मालदा टाउन आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन (03429) नौ मार्च से 23 मार्च तक प्रत्येक सोमवार सुबह 9:05 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 2:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
ट्रेन (03430) आनंद विहार टर्मिनल से 10 मार्च से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार शाम 5:10 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात को 11:50 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। ट्रेन में एक वातानुकूलित 2 टीयर, दो वातानुकूलित 3 टीयर, सात द्वितीय श्रेणी शयनयान, छह जनरल द्वितीय श्रेणी के कोच रहेंगे। यह विशेष ट्रेन न्यू फरक्का, बरहारवा, साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर, क्यूल, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, आरा, मुगलसराय, वाराणसी, लखनऊ और मुरादाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।
तीन जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
नई ट्रेनों के चलने के अलावा कुछ और ट्रेनों में नए कोच भी लगाए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने तीन जोड़ी ट्रेन में विभिन्न तिथियों को अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया।
ट्रेन गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 19 फरवरी को गोरखपुर से व 21 फरवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। ट्रेन काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस में 17 को काठगोदाम से और 19 फरवरी को जैसलमेर से तथा ट्रेन लखनऊ जंक्शन-मंडुआडीह कृषक एक्सप्रेस में 17 को लखनऊ जंक्शन से व 18 फरवरी को मंडुआडीह से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।