फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kite flying and laser lights will be banned within 10 km radius of the airport

Lucknow News: एयरपोर्ट के 10 किमी परिधि में पतंगबाजी और लेजर लाइट पर होगा प्रतिबंध

Tue, 24 Jun 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Kite flying and laser lights will be banned within 10 km radius of the airport
बैठक करतीं कमिश्नर।
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट के 10 किमी की परिधि में पतंगबाजी और लेजर लाइट पर पाबंदी लगाई जाएगी। सोमवार को मंडलायुक्त ने एयरपोर्ट, एलडीए, नगर निगम व यूपी राज्य वन विभाग के अफसरों के साथ हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक की। तभी ये निर्णय लिया और पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में पत्र लिखा है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि लेजर लाइट व पतंग आदि हवाई संचालन को प्रभावित करते हैं। इसलिए ये निर्णय लिया गया है। बैठक में हवाई अड्डे की टीम ने बताया कि एयरपोर्ट के पास मीट की चार-पांच दुकानें चिह्नित की गई हैं। इनको सुरक्षा के लिहाज से हटाया जाना जरूर है। मंडलायुक्त ने नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिए है कि टीम गठित कर इन दुकानों को हटवाएं। साथ ही उनको निर्देशित किया कि हवाई अड्डे के आसपास के परिसर में स्ट्रीट डॉग के स्टेरलाइजेशन कराएं।
विज्ञापन

ये कार्रवाई भी जरूरी
बैठक में अफसरों ने मंडलायुक्त ने बताया कि हवाई पट्टी के संपर्क मार्ग पर पड़ने वाली ऊंची बिल्डिंग पर लगे टॉवर व सीढि़यां भी सुरक्षा के मद्देनजर खतरा हैं। मंडलायुक्त ने इनको भी हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही एयरपोर्ट परिसर के आस जलभराव की समस्या के निस्तारण, साफ-सफाई आदि करवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed