फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kisan Yatra will be launched to support SP 7 in support of farmers' movement

भाजपा ने झूठ, नफरत व भय से फैलाया सियासी प्रदूषण : अखिलेश

Thu, 03 Dec 2020 10:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 03 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Kisan Yatra will be launched to support SP 7 in support of farmers' movement
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों व संविधान में शामिल लोकतंत्र, समता एवं पंथनिरपेक्षता की रक्षा में अधिवक्ताओं को अहम भूमिका निभानी होगी। सच को सच और झूठ को झूठ बताने तथा अन्याय के विरोध की क्षमता अधिवक्ताओं में ही होती है। सत्ताधारी भाजपा ने झूठ, नफरत और भय-भ्रम के जरिए जो राजनीतिक प्रदूषण फैला रखा है, उसे अधिवक्ता समाज ही समाप्त कर सकता है।
विज्ञापन


 अखिलेश पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की सादगी, त्याग व समर्पण भरे जीवन के कई प्रसंगों की चर्चा की। साथ ही अधिवक्ताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा की कलाकारी को पराजित करने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर एकजुट हों। जीवन मूल्यों व आदर्शों को तिलांजलि देकर सत्ता धारी दल का नेतृत्व इवेंट मैनेजमेंट जैसी चीजों में अपने दिन बिता रहा हैं। जनता का ध्यान भटकाने के लिए आए दिन समारोह, लोकार्पण और उत्सव किए जाते हैं। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री इकबाल महमूद तथा एमएलसी उदयवीर सिंह, अरविंद कुमार सिंह व संजय लाठर के अलावा सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सिकंदर विजय कुमार, शुभांगी द्विवेदी, अब्दुल रब और धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा नेता कलाकार न बनें
अखिलेश ने कहा, मुख्यमंत्री लगातार राष्ट्रीय पर्यटन पर रहते हैं। विकास के काम ठप हैं, पर वे फिल्म सिटी जल्द बना लेना चाहते हैं। भाजपा नेता कलाकार न बनें, अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वाह करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा 7 को निकालेगी किसान यात्रा
अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की कृषि नीतियों के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में 7 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों में किसान यात्रा निकालने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ‘किसानों की आय बढ़ाओ, खेती किसानी बचाओ’ की मांग को लेकर किसान यात्राओं में कार्यकर्ता, पैदल या साइकिल, मोटरसाइकिल जैसे वाहनों से शामिल होंगे। इन यात्राओं के दौरान किसानों के मुद्दों पर जनता को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं व आम लोगों से अपील की है कि वे अन्नदाताओं के लिए आटा, दाल, चावल और दूध की कमी न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed