फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kiran Gosawi Key witness in cruise drugs case to surrender in Lucknow

क्रूज ड्रग्स मामला: मुख्य गवाह किरण गोसावी लखनऊ में करेगा समर्पण, मड़ियांव थाने के बाहर पुलिस बल तैनात

Tue, 26 Oct 2021 02:20 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 26 Oct 2021 02:20 AM IST
सार

किरण के समर्पण के बाद उम्मीद की जा रही है कि कई पहलुओं से पर्दा हटेगा। सूत्रों के मुताबिक एनसीबी मुंबई को मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि मामले के गवाह किरण गोसावी को तलब किया जाए। जिससे जांच जल्द पूरी हो सके। 

विज्ञापन
Kiran Gosawi Key witness in cruise drugs case to surrender in Lucknow
किरण गोसावी लखनऊ के मड़ियांव थाने में कर सकता है आत्मसमर्पण - फोटो : amar ujala

विस्तार

क्रूज ड्रग्स मामले के मुख्य गवाह किरण गोसावी को एनसीबी तलाश रही है। अचानक सोमवार को उसके लखनऊ में समर्पण करने की सूचना आई। उसका नाम इस मामले में सबसे पहले तब सामने आया था, जब उसने शाहरूख खान के बेटे आर्यन के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। उस समय लोगों को लगा था कि किरण एनसीबी का अधिकारी है लेकिन बाद में एनसीबी के अधिकारियों ने साफ किया कि वह एक निजी जासूस व एक प्लेसमेंट एजेंसी का मालिक है। क्रूज मामले में 10 गवाहों में एक वह भी है। इस सूचना के बाद से कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया। वहीं देर रात तक मड़ियांव पुलिस अलर्ट पर रही। रात में थाने के गेट पर पुलिस मुस्तैद कर दी गई थी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, एनसीबी मुंबई को मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि मामले के गवाह किरण गोसावी को तलब किया जाए जिससे जांच जल्द पूरी हो सके। ऐसे में एनसीबी उसकी तलाश कर रही है। किरण गोसावी पर युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने को लेकर लाखों की ठगी के मामले में महाराष्ट्र की केलवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस केस के बाद गोसावी के खिलाफ महाराष्ट्र में धोखाधड़ी एवं अन्य आरोप में दर्ज मामलों की संख्या चार हो गई। इस संबंध में एसीपी अलीगंज अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सिर्फ सूचना है। लेकिन उसके खिलाफ न तो मड़ियांव थाने में कोई मुकदमा दर्ज है और न ही कोई लखनऊ के केस से जुड़ा वारंट जारी है। ऐसे में वह मड़ियांव थाने में किस आधार पर समर्पण करेगा। यह समझ से परे है। हालांकि इस सूचना को लखनऊ कमिश्नरेट ने गंभीरता से लिया है। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज सिंह को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


किरण गोसावी के मड़ियांव थाने में समर्पण की सूचना पर राजधानी में हड़कंप मच गया। पुलिस के अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र के एसीपी व निरीक्षक को अलर्ट कर दिया। देर रात तक थाने के बाहर व अंदर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। देर शाम 8 बजे के बाद से मड़ियांव थाने के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया। इस पर पुलिस अधिकारी भी सतर्क हो गए। वहीं प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ थाने के गेट पर मुस्तैद थे। हालांकि देर रात करीब 11 बजे तक किरण गोसावी का कोई पता नहीं चला। फिर भी पुलिस अलर्ट पर ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलो मैं किरण गोसावी बोल रहा हूं...
हेलो मड़ियांव पुलिस चौकी से बोल रहे हैं। सर, आप चौकी पर अभी हो? सर, वहां पर आना था। मैं किरण गोसावी बोल रहा हूं, मुझे सरेंडर करना है। पुलिसकर्मी ने पूछा क्यूं सरेंडर करना है? तो उधर से आवाज आई नजदीकी पुलिस स्टेशन है। इतनी बात सुनने केबाद पुलिसकर्मी ने थाने आने से मना कर दिया। यह ऑडियो देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें किरण गोसावी बनकर किसी ने बात की। उसने मड़ियांव थाने के फोन नंबर पर बात करने की बात कही। हालांकि इस बातचीत के बारे में पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed