{"_id":"5fbd2e8a8ebc3e9bd91ab853","slug":"kinnar-samaj-took-care-of-the-traffic-system-helmets-and-seat-belts-at-seven-intersections","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर समाज ने संभाली यातायात व्यवस्था, सात चौराहों पर हेल्मेट और सीट बेल्ट के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर समाज ने संभाली यातायात व्यवस्था, सात चौराहों पर हेल्मेट और सीट बेल्ट के लिए किया जागरूक
Tue, 24 Nov 2020 09:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर जागरूक करते किन्नर समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात माह के 24वें दिन मंगलवार को किन्नर समाज ने यातायात व्यवस्था संभाली और लोगों को हेल्मेट पहनने, सीट बेल्ट बांधने व कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। एडीसीपी यातायात पुर्णेंदु सिंह के मुताबिक, सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक सात चौराहों पर विशेष अभियान चलाया गया। शुरुआत बंगला बाजार से की गई। यहां समाज के लोगों ने करीब आधे घंटे तक चौराहे पर वाहन चलाने वालों को नियमों व गाड़ी चलाने के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद अवध चौराहा, आलमबाग बस स्टेशन, हजरतगंज चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, लोहिया चौराहा और अंत में 1090 वुमेन पावर लाइन चौराहे पर अभियान चलाया गया। वहीं डीसीपी यातायात ख्याति गर्ग के नेतृत्व में पुलिस टीम अर्जुनगंज विद्या मंदिर में छात्रों को यातायात के नियम बताए। अभियान के दौरान 1172 लोगों का चालान काटा गया और 4.25 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।