जागरूकता अभियान में बच्चों ने मचाई धूम
राष्ट्रीय न्यास, सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार व चेतना,
इस अवसर पर निशक्त बच्चों की प्रतिभाओं को खूब सराहा गया।
अलीगंज
के चेतना संस्थान भवन में आयोजित जागरूकता अभियान के तहत सांस्कृतिक
समारोह में विशेष वर्ग के बच्चों ने खूब मस्ती की और विभिन्न गीतों की
धुनों पर थिरके।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय के
संयुक्त सचिव अजय कुमार लाल ने कहा कि प्रतिभाएं सही राह पर बढ़ें, इसलिए
सरकारी योजनाओं जैसे समर्थ योजना, संरक्षण योजना व निरामया स्वास्थ्य बीमा
के प्रति जागरूक रहना होगा।