फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kids fell ill in raebareli after taking medicines distributed by health department

पेट के कीड़े मारने की दवा खाने से 74 बच्चे बीमार

Wed, 01 Mar 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Wed, 01 Mar 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
 kids fell ill in raebareli after taking medicines distributed by health department
रायबरेली के अस्पताल में बच्चे - फोटो : amar ujala

मथुरा, रायबरेली व एटा में पेट के कीड़े मारने की दवा खाने से 74 बच्चों की तबियत बिगड़ गई। मथुरा में फरह और चौमुंहा के स्कूलों में बच्चों को दी गई थी।

विज्ञापन


वहीं, रायबरेली की सलोन तहसील के एक मदरसे में बच्चों ने यह दवा खाई थी। वहीं, एटा में एक इंटर कॉलेज में पांच छात्राओं की दवा खाते ही हालत खराब हो गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उपचार के बाद ज्यादातर को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


मथुरा के फरह ब्लॉक के दीनदयाल धाम में स्थित गुलाब मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सोमवार दोपहर को लंच के बाद बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा (एल्बेडाजॉल) दी गई। सभी को एक-एक गोली दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा खाने के बाद अचानक लगने लगी सर्दी

 kids fell ill in raebareli after taking medicines distributed by health department
सांकेतिक चित्र

दवा खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों को सर्दी लगने लगी और टायलेट आने लगा। स्वास्‍थ्य केंद्र में सूचना के बाद वहां से एंबुलेंस पहुंची और 36 बच्चों को अस्पताल ले आई।

इधर, चौमुहा ब्लॉक के बरौली गांव में जूनियर हाईस्कूल में भी दवा खाते ही 25 बच्चों की तबियत‌ बिगड़ गई। स्कूल के बच्चों को अस्पताल भेजा गया। सभी की हालत ठीक है।

इधर, रायबरेली की सलोन तहसील क्षेत्र में मंगलवार को पेट में कीड़े मारने वाली दवा अल्बेडा जोल खाने से एक मदरसे के 12 बच्चों की हालत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन बच्चों को पीएचसी पहुंचाया गया। इसमें से चार बच्चों को भर्ती कर उपचार किया गया, जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed