{"_id":"c84de179642e0de9c941073b1efe5e21","slug":"kidney-patient-both-on-the-same-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज में एक ही तरफ दोनों किडनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज में एक ही तरफ दोनों किडनी
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 04 May 2014 03:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टरी भाषा में इस बीमारी को माल रोटेटेड किडनी कहा जाता है। ऐसे मरीज लाखों में एक-दो होते हैं।
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती खदरा निवासी शमशाद (24) अपने आप में अनोखा है। शमशाद की दोनों किडनी एक तरफ है।
डॉक्टरी भाषा में इस बीमारी को माल रोटेटेड किडनी कहा जाता है। डॉक्टरों का मानना है कि ऐसे मरीज लाखों में एक-दो होते हैं।
सर्जन डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि शमशाद की बाईं तरफ की किडनी दाईं किडनी के नीचे हैं जो पैदाइशी समस्या है। ऐसी बीमारी एक लाख में से एक व्यक्ति को होती है।
उन्होंने बताया कि किडनी भले ही ऊपर-नीचे हैं, लेकिन सामान्य तरीके से काम कर रही हैं और शमशाद को किसी तरह की समस्या नहीं है। शमशाद की दाईं तरफ की किडनी में पथरी है।
विज्ञापन
जिसकी वजह से उसको असहनीय दर्द शुरू हुआ। परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। एक्स-रे में कुछ नहीं निकला। इसके बाद इंट्रा वीनस पाइलोग्राफी और अल्ट्रासाउंड समेत दूसरी जांचें की गई।
विज्ञापन
इसके बाद पता चला कि दाईं तरफ की किडनी में स्टोन है। डॉ. गुप्ता का कहना है कि मरीज की दोनों किडनी एक तरफ हैं। इसकी वजह से कोई समस्या नहीं है।
किडनी में स्टोन होने से उसको असहनीय दर्द हो रहा है। जांच पूरी होने के बाद उसका ऑपरेशन करके स्टोन को निकाल दिया जाएगा।
किडनी को री-पोजीशन करने के लिए कोई सर्जरी नहीं की जाएगी।