फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kidnapping of an innocent child playing outside the house

Lucknow News: घर के बाहर खेल रहे मासूम का अपहरण

Sat, 28 Feb 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 28 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of an innocent child playing outside the house
रिहांश।
लखनऊ। बीबीडी इलाके में बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर चार वर्षीय बच्चे का अज्ञात युवक ने अपहरण कर लिया। पिता की तहरीर पर बीबीडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


बीबीडी के दयाराम पुरवा गांव में राजेश कुमार पत्नी, चार वर्षीय बेटे रिहांश, सिद्धार्थ और बेटी आराध्या के साथ रहते हैं। राजेश सिक्योरिटी कंपनी की गाड़ी चलाते हैं। उनके मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 रिहांश घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद पत्नी घर के बाहर आई तो उसे बेटा नहीं मिला। उन्होंने बेटे को काफी खोजा लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि जब वह घर आए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने मोहल्ले वालों के साथ मिलकर बेटे को काफी तलाशा। कहीं कुछ पता नहीं चलने पर उन्होंने बीबीडी थाने में मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। बच्चे की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed