फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kidnap lady doctor and her two friends

महिला डॉक्टर और उसके दो दोस्तों को अगवा कर उनके खाते से ट्रांसफर कराए रुपये

Mon, 15 Feb 2021 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
kidnap lady doctor and her two friends
लखनऊ। चिनहट इलाके में रहने वाली महिला डॉक्टर और उसके दो दोस्तों को बुधवार शाम चार बदमाशों ने अगवा कर लिया। इसके बाद उनके खाते से ऑनलाइन साढ़े दस हजार रुपये ट्रांसफर कर भाग गए। पीड़िता ने शनिवार को केस दर्ज कराया है जिस पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चिनहट थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय के मुताबिक, पीड़िता इच्छा शर्मा एक निजी अस्पताल में दंत विभाग में डॉक्टर हैं। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकली थीं। इस दौरान चार युवक आए और जबरन कार में बैठ गए। इसकेबाद कार की चाभी लेकर गाड़ी चलाने लगे और किसान पथ पर ले गए। पिस्तौल दिखाकर 50 हजार रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन

पीड़िता केपास ज्यादा रुपये नहीं थे तो पीटने लगे। इसके बाद पीड़िता केखाते से पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। यही नहीं डॉक्टर के दोनों दोस्तों के एटीएम से 5500 रुपये निकलवा लिए। सभी लेन-देन की जानकारी पीड़िता के पास है। आनंद प्रताप सिंह व अन्य तीन का नाम सामने आया है जिनके खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से तालाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed