{"_id":"65c0dc7d280ba3e46d05f596","slug":"kidnap-and-rape-with-a-girl-in-bahraich-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर लखनऊ ले जाकर पांच दिन तक दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर लखनऊ ले जाकर पांच दिन तक दुष्कर्म, केस दर्ज
Mon, 05 Feb 2024 06:32 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Feb 2024 06:32 PM IST
सार
युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में लखनऊ ले जाने का आरोप है। युवती की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जरवल रोड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर युवक अपने साथ लखनऊ ले गया। जहां उसने एक कमरे में बंद कर युवती के साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया। इस दौरान किसी तरह उसके चंगुल से आजाद हुई युवती लखनऊ के मदेयगंज थाना पहुंची और आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने जरवलरोड पुलिस से संपर्क कर युवती को उनके हवाले किया। जरवलरोड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती बीते 23 जनवरी को खरीदारी के लिए बाजार गई थी। युवती का आरोप है, कि इस दौरान इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अंकुर यादव उसे मिला। जिसने उसका सामान खरीद कर रखने और उसके साथ चलने पर उसे देने की बात कही।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान उसने युवती को मिठाई में मिला कर नशीला पदार्थ खिलाया और उसे लेकर लखनऊ चला गया। जहां इंजीनियरिंग चौराहे के पास एक कमरे में उसके साथ लगातार पांच दिनों तक दुष्कर्म किया। 28 जनवरी की रात मौका पाकर वह घर से निकली और उसने अपनी आपबीती एक राहगीर को बताई जिसके बाद राहगीर ने उसे खाना खिलाया और फिर मदेयगंज थाना ले गया।
विज्ञापन
जहां पुलिस ने युवती के पिता व जरवलरोड पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होने पर युवती के पिता के होश उड़ गए। जरवलरोड पुलिस के साथ पहुंचे युवती के परिजन उसे लेकर घर पहुंचे। युवती की तहरीर पर रविवार की रात पुलिस ने आरोपी अंकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जरवल रोड थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद का कहना है कि युवती की तहरीर पर आरोपी अंकुर यादव पर दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।