{"_id":"657b4eeb678ac9dbf1099794","slug":"khwaja-moinuddin-chishti-language-university-former-ips-rajesh-kumar-caught-cheating-in-the-exam-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि : परीक्षा में नकल करते पकड़े गए पूर्व आईपीएस राजेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि : परीक्षा में नकल करते पकड़े गए पूर्व आईपीएस राजेश कुमार
Fri, 15 Dec 2023 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 15 Dec 2023 07:47 PM IST
सार
नकल के आरोप में पकड़े जाने वाले परीक्षार्थी का नाम राजेश कुमार बताया जा रहा है जो भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
नकल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में बृहस्पतिवार को उड़ाका दल ने एलएलबी की परीक्षा में पूर्व आईपीएस को नकल करते पकड़ा। आरोप है कि बुधवार को भी परीक्षा में उन्हें नकल करते पकड़ा गया था लेकिन बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह मामला दबा दिया। लगातार दूसरे दिन पकड़े जाने पर मामला सामने आ गया।
विज्ञापन
नकल के आरोप में पकड़े जाने वाले परीक्षार्थी का नाम राजेश कुमार बताया जा रहा है जो भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हैं। विश्वविद्यालय में इसी वर्ष शुरू हुए एलएलबी तीन वर्ष पाठ्यक्रम में उन्होंने प्रवेश लिया है। परीक्षा नियंत्रक भावना मिश्रा ने बताया कि नकल करते पकड़े जाने के परीक्षार्थी राजेश कुमार की कॉपी सील कर दी गई और उन्हें दूसरी कॉपी दे दी गई थी। उन पर नकल के नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन