फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU's old dental building to be demolished

Lucknow News: ध्वस्त किया जाएगा केजीएमयू का पुराना डेंटल भवन

Thu, 29 Jan 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
KGMU's old dental building to be demolished
केजीएमयू।
लखनऊ। जर्जर हो चुका किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का पुराना डेंटल भवन ध्वस्त किया जाएगा। इसके स्थान पर नया डेंटल भवन और इसी से सटे स्थान पर एपेक्स सेंटर फॉर चाइल्ड एंड वूमेन हेल्थ का निर्माण होगा। केजीएमयू की ओर से इसके लिए 400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि पुराने डेंटल भवन को काफी पहले जर्जर घोषित किया जा चुका है। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए इसके विभाग नए भवन में शिफ्ट किए गए हैं। अब जर्जर भवन ध्वस्त कर नया भवन बनाया जाना है। नए डेंटल भवन में चार विभाग संचालित करने की योजना है। प्रस्ताव पर शासन की मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




एक ही भवन में मां और शिशु को इलाज

केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीन मेरी अस्पताल) के पीछे खाली पड़ी जमीन पर एपेक्स सेंटर फॉर चाइल्ड एंड वूमेन हेल्थ का निर्माण होगा। इसका निकास डेंटल भवन की तरफ होगा। यहां एक ही भवन में मां और उसके शिशु को इलाज मिल सकेगा। अभी नवजात को ट्रॉमा सेंटर में स्थित वार्ड में शिफ्ट करना पड़ता है। प्रस्तावित भवन में 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनेगा, जिसमें 50 बेड मेटरनल इंटेसिव केयर यूनिट (एमआईसीयू) और 50 बेड नियोनेटल इंटेसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed