फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU will give training to prepare guidelines

बीमारी व इलाज की गाइडलाइन बनाने के लिए केजीएमयू देगा प्रशिक्षण, यूनाइटेड किंगडम की संस्था कॉक्रेन ने किया है चयन

Sun, 07 Mar 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
KGMU will give training to prepare guidelines
केजीएमयू बीमारियों की पहचान और उनके इलाज के लिए तैयार की जाने वाली विशिष्ट गाइडलाइन बनाने के लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षित करेगा। यूनाइटेड किंगडम की कॉक्रेन संस्था ने इसके लिए केजीएमयू का चयन किया है। इसके साथ केजीएमयू डॉक्टरों को विशिष्ट प्रशिक्षण देने वाले देश के चुनिंदा संस्थानों की सूची में शामिल हो गया। कॉक्रेन की पहचान विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से जारी होने वाली गाइडलाइन तैयार करने में सहयोग के लिए है।
विज्ञापन

केजीएमयू के कुलपति ले. जनरल डॉ. बिपिन पुरी ने बताया कि अभी तक भारतीय डॉक्टर तथा पॉलिसी मेकर्स प्रशिक्षण के लिए वेल्लोर जाते थे। अब वे विश्व स्तरीय प्रशिक्षण केजीएमयू परिसर में ही प्राप्त कर सकेंगे। जल्द केजीएमयू प्रशिक्षण शुरू करेगा। इसके बाद डॉक्टर बीमारियों क ी पहचान तथा उनमें दिए जाने वाले सर्वोत्तम इलाज के लिए बेहतर गाइडलाइन बना सकेंगे। प्रो. पुरी ने उपलब्धि के लिए प्रो. बलेंद्र सिंह, प्रो. हरदीप सिंह मल्होत्रा, डॉ. आनंद श्रीवास्तव और प्रो. आरडी सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed