{"_id":"672bde04d5764274cf025826","slug":"kgmu-will-give-super-specialty-degree-in-infectious-diseases-lucknow-news-c-13-1-lko1020-941890-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू देगा संक्रामक रोगों में सुपर स्पेशियलिटी की डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू देगा संक्रामक रोगों में सुपर स्पेशियलिटी की डिग्री
Thu, 07 Nov 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में संक्रामक रोगों के इलाज में सुपर स्पेशियलिटी की डिग्री भी दी जाएगी। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने केजीएमयू में डीएम इंफेक्शियस डिजीज की चार सीट स्वीकृत की हैं। प्रदेश में अभी तक संक्रामक रोग में डीएम की पढ़ाई नहीं होती है।
केजीएमयू में संक्रामक रोग चिकित्सा के इंचार्ज डॉ. डी. हिमांशु ने बताया कि उत्तर भारत में गिने-चुने संस्थानों में डीएम इंफेक्शियस डिजीज की पढ़ाई होती है। संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रकोप की वजह से इसकी जरूरत समझी जा रही थी। कोरोना महामारी के बाद इस पर तेजी से काम शुरू किया गया। सभी मानक पूरे करने के बाद राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के पास इसके लिए आवेदन किया गया। आयोग की टीम ने निरीक्षण के बाद चार सीट को मंजूरी दे दी है। यह यूनिट डीन के अधीन रहेगी।
सप्ताह में रविवार छोड़कर हर दिन ओपीडी
डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि संस्थान में इस समय संक्रामक रोग की ओपीडी का संचालन बुधवार को हो रहा है। आने वाले दिन रविवार को छोड़कर बाकी छह दिन इसकी ओपीडी संचालित की जाएगी।